धनु
फोर आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए हक बनाए रखने और भौतिक वस्तुओं को जुटाने का संकेतक है. स्वार्थ की भावना से बचें. अधिकारों की रक्षा बनाए रखें. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. दोस्तों का साथ बना रहेगा. उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने के मौके बनेंगे. महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाएंगे. सभी का सहयोग रहेगा. अड़चनों का उचित निकाल सकेंगे. लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें. गतिशील रहेंगे.
आसपास सकारात्मक वातावरण रहेगा. कारोबारी परिस्थितियों का लाभ मिलेगा. संबंधों को मजबूत बनाए रहेंगे. सफलता का प्रतिशत औसत रहेगा. निजी मामलों में सामंजस्य दिखाएंगे. मिलकर कार्य करने का प्रयास रहेगा. विविध लक्ष्य पूरे करेंगे. विभिन्न मोर्चों पर सफलता बनी रहेगी. सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा. प्रतिष्ठा बनी रहेगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खानपान के प्रति संवेदनशील रहेंगे. दबाव में नहीं आएंगे.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक विषयों में तेजी रहेगी. कारोबारी विषय अनुकूल रहेंगे. लाभ बढ़ेगा.
रिश्ते: दोस्तों से मिलेंगे. परिचितों से नजदीकी बढ़ेगी. चर्चा में स्पष्ट रहेंगे. संबंध मधुर बनेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा