वादों को पूरा करने का प्रयास होगा. संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे. मेहमान घर आएंगे. साज संवार में रुचि रहेगी. रक्त संबंधों में मजबूती रहेगी. आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. भव्यता पर जोर होाग. साज संवार बनी रहेगी. तेजी रखेंगे. उत्सव से जुड़ेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. सुख सौख्य बढ़ा रहेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखेेंगे. घर में हर्ष आनंद बना रहेगा. वाणी व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. विविध मामलों में उत्साह दिखाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- विभिन्न पेशेवर कार्यों को बढ़ावा देंगे. लाभ प्रतिशत बढ़ा रहेगा. भेंटवार्ता में गति आएगी. पेशेवर मेलजोल बढ़ाएंगे. विविध प्रयासों में अनुकूलता रहेगी. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे.
धन संपत्ति- व्यावसायिक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. संग्रह संरक्षण को संवारेंगे. बचत एवं बैंकिंग कार्यों को बढ़ाएंग. अवसरों का लाभ उठाएंगे. पैतृक व्यवसाय व संपत्ति पर ध्यान बढ़ाएंगे.
प्रेम मैत्री- अपनों से चर्चा संवाद बेहतर बनाए रखेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. इच्छित प्रस्ताव मिलेंगे. परिचितों का आगमन बना रहेगा. प्रेम स्नेह के प्रयास बनेंगे. संस्कारों को बढ़ावा देंगे. बड़ा सोचेंगे. घर में शुभ संचार बना रहेगा. परिजन सहयोगी होंगे. कुटुम्बियों से तालमेल बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व संवरेगा. खानपान आकर्षक होगा. धनधान्य बढ़ेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा.
आज का उपाय: महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. आदरभाव रखें.
शुभ अंक : 3, 7 और 9
शुभ रंग : एप्पल रेड
अरुणेश कुमार शर्मा