मीन
डेथ
आज का दिन आप के लिए पुराने रिश्तों और कड़वी यादों से बाहर आने में सहयोगी है. विरोधियों से सावधानी बनाए रखें. नई शुरूआत के अवसर बन सकते हैं. लोगों की मीठी बातों में आकर फैसले लेने से बचे. कारोबारी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. वित्तीय मामलों को बेहतर बनाए रखने पर फोकस रखें. संबंधियों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखें.
सभी मामलों में जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं. आसपास के वातावरण पर नजर बनाए रखें. व्यावसायिक कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाएं. संतुलित ढंग से कार्य करें. लोगों के साथ भेंट में सावधानी बनाए रखें. लेनदेन में चूक से बचें. अनावश्यक कार्यों में समय नष्ट न करें. स्पष्ट बातों पर ही गौर करें. चापलूस लोगों से बचें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित बनाए रखें. सेहत संबंधी सावधानियां बढ़ाएं. स्वास्थ्य जांच वक्त पर कराएं.
आर्थिक स्थिति: निवेश पर अंकुश बनाए रखें. लीगल मामले उभर सकते हैं. खर्च पर अंकुश बनाए रखें.
रिश्ते: करीबियों से आपसी सहमति बनाए रखें. घर में सहजता बढ़ाएं. औरों के पर्सनल स्पेस का सम्मान करें.
अरुणेश कुमार शर्मा