तुला
द जस्टिस
आज का दिन आप के लिए संतुलित दिनचर्या और बातचीत बनाए रखने पर जोर देने वाला है. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. तार्किक मामलों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. व्यवहारिक सूझबूझ व कौशल से सबको प्रभावित करेंगे. निर्णय लेने में सहज बने रहेंगे. विविध प्रयासों को आत्मविश्वास से पक्ष रखेंगे. संबधों में शुभता की स्थिति रहेगी.
घरेलु संबंध बेहतर बनाए रखेंगे. रुटीन और अनुशासन पर बल देंगे. सभी के लिए बेहतर करने का भाव रहेगा. सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. वित्तीय उपलब्धियों के अवसर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण लोगों से भेंट रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. परंपरा संस्कार पर जोर रखेंगे. मामले लंबित रखने से बचेंगे. अनुकूलता का लाभ लेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य और व्यक्तित्व सुधरेंगे. खानपान सामान्य रहेगा. दिनचर्या पर ध्यान देंगे.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय मामलों पर फोकस रहेगा. जवाबदेही बनाए रखेंगे. कार्यो को वक्त पर करें.
रिश्ते: दोस्त बढ़ेंगे. रिश्तों को मजबूत बनाए रखेंगे. निजी संबंध मधुर रहेंगे. आपसी विश्वास बढ़ेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा