मित्रों के साथ समय बिताएंगे. परिचितों संग मिलकर कार्य करेंगे. सहयोग का भाव बना रहेगा. स्मार्ट वर्किंग से कार्य गति पाएंगे. विविध प्रयास आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक परिणाम पक्ष में बनेंगे. विविध मामलों में सबको साथ लेकर चलेंगे. शुभ सूचना प्राप्त होगी. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. कला एवं प्रशिक्षण में रुचि लेंगे. कामकाजी मामले संवरेंगे. तर्कशीलता एवं तथ्यात्मक व्यवहार रखेंगे. उत्साह बढ़ा रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- कार्यगत स्पष्टता बढ़ाएंगे. सहकार बनाए रहेंगे. लंबित कार्यों में गति आएगी. संबंधों में मजबूती बढ़ेगी. उत्साह से आगे बढ़ेंगे. लेनदेन में अन्य से बनाकर चलेंगे.
धन संपत्ति- वाणिज्यिक मामलों में तेजी रहेगी. व्यावसायिक पक्ष साधेंगे. भेट में सहज होंगे. महत्वपूर्ण संवाद आगे बढ़ाएंगे. नियमों का पालन करेंगे. आय के मामले संतुलित रहेंगे.
प्रेम मैत्री- परिवार में सुख सौख्य बढ़ा रहेगा. हर्ष का वातावरण उत्साहित रखेगा. करीबियों की खुशी में शामिल होंगे. मन की बात कह पाएंगे. रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ेगी. संबंधों में ऊर्जा भरेंगे. करीबी एवं मित्र प्रसन्न होंगे. बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे. प्रेमी से भेंट होगी.
स्वास्थ्य मनोबल- सामंजस्यता बनाए रखेंगे. संबंधों में सकारात्मकता रहेगी. सहनशीलता रखेंगे. दिखावे में नहीं आएंगे. मनोबल ऊंचा होगा.
आज का उपाय: भगवान विनायक श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. उतावली से बचें.
शुभ अंक : 1, 3 और 5
शुभ रंग : अंजीर समान
अरुणेश कुमार शर्मा