Kal Ka Rashifal 27 May 2026: कुंभ राशि वाले कल पाएंगे बिजनेस में सफलता, जानें अन्य राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 27 May 2026: किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. घर परिवार में शुभता का माहौल रहेगा, बस अपने अपनों के साथ परस्पर विश्वास बनाकर रखें. आज किसी भी काम में पहल करने से बचें.

Advertisement
कल का राशिफल कल का राशिफल

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

मेष राशि: सामंजस्य से मिलेगी सफलता
मेष राशि के जातकों को आज अपने आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में सेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाएं और वरिष्ठों के साथ अच्छा तालमेल रखें. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. स्पष्टता ही आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी. आज किसी भी निर्णय को लेने से पहले पूरी परिस्थिति पर विचार करें.

Advertisement

शुभ अंक: 5, 6, 9

शुभ रंग: खाकी

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें और हरी वस्तुओं का दान करें.

वृष राशि: रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी रुचि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नवाचार भरा रहेगा. आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं. प्रियजनों के साथ बिताया गया समय आपके मन को प्रसन्न रखेगा. आज सफलता का प्रतिशत काफी बेहतर रहेगा, बस अपनी भावुकता पर थोड़ा नियंत्रण रखें. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है. तेजी से आगे बढ़ें और अवसरों का लाभ उठाएं.

शुभ अंक: 5, 6, 8, 9

शुभ रंग: सिल्वर

आज का उपाय: ॐ बुं बुधाय नमः का जाप करें और सहकार बनाए रखें.

मिथुन राशि: व्यक्तिगत विषयों पर रखें फोकस
मिथुन राशि के जातकों को सलाह है कि किसी के प्रभाव में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. अपने वरिष्ठों और पेशेवरों का समर्थन आज आपके काम आएगा. व्यक्तिगत मामलों में अपनी मेहनत और अनुशासन को प्राथमिकता दें. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के योग हैं. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. अहंकार से दूर रहकर आप अपने करियर में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं.

Advertisement

शुभ अंक: 5, 6, 8, 9

शुभ रंग: हरा

आज का उपाय: अहंकार से बचें और हरी वस्तुओं का दान करें.

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में रहेगी उन्नत स्थिति
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सक्रिय रहने वाला है. अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आप पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे. कारोबारी यात्रा के योग हैं. व्यर्थ की चर्चाओं से दूर रहकर आप अपने साहस और पराक्रम से सभी को प्रभावित करेंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आपसी सामंजस्य बनाए रखना आज आपकी सबसे बड़ी जीत होगी.

शुभ अंक: 2, 5, 6, 9

शुभ रंग: एक्वा ब्लू

आज का उपाय: प्रवचन सुनें और भगवान गणेश की पूजा करें.

सिंह राशि: परिवार में बढ़ेगा हर्ष और आनंद
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है. पारिवारिक विषयों में आपका प्रभाव बढ़ेगा. घर में अतिथियों का आगमन संभव है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. वाणी और व्यवहार के बल पर आप सबका दिल जीत लेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलने के योग हैं. आज आप अपनी परंपराओं और संस्कृति को महत्व देते हुए श्रेष्ठ कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे.

शुभ अंक: 1, 5, 9

शुभ रंग: पिस्ता

आज का उपाय: साजो-सज्जा बनाए रखें और हरी वस्तुओं का दान करें.

Advertisement

कन्या राशि: व्यक्तित्व में आएगी सरलता
कन्या राशि के जातक आज रचनात्मक प्रयासों को और बढ़ाएंगे. अपनी नीति और रीति का पालन करते हुए आप बजट और निवेश को संतुलित रख पाएंगे. आपका व्यक्तित्व आज बहुत सरल और प्रभावी रहेगा. मानसिक शक्ति और सृजन कार्यों में आज आप काफी आगे रहेंगे. संस्कारों और मूल्यों पर जोर बनाए रखना आपके जीवन स्तर को और ऊंचा उठाएगा.

शुभ अंक: 5, 6, 8, 9

शुभ रंग: गहरा हरा

आज का उपाय: संकल्प शक्ति बढ़ाएं और भगवान लंबोदर की पूजा करें.

तुला राशि: सूझबूझ से आगे बढ़ने का समय
तुला राशि के जातकों को सलाह है कि रिश्तों में बहस या विवाद से बचें. आज का दिन धैर्य के साथ काम करने का है. हड़बड़ी या जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं. पेशेवर मामलों में विशेष ध्यान दें ताकि कोई गलती न हो. अपनी विनम्रता बनाए रखना आज आपकी सफलता के लिए बहुत जरूरी है. आर्थिक कार्यों में सावधानी बरतें.

शुभ अंक: 5, 6, 8, 9

शुभ रंग: फिरोजी

आज का उपाय: विनम्रता बनाए रखें और श्रीगणेश की वंदना करें.

वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ में होगी बढ़ोत्तरी
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है. पेशेवर मामलों में आपका उत्साह और सूझबूझ आपको आगे ले जाएगी. कार्य विस्तार पर जोर दें और सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करें. उधार के लेन-देन से बचना आपके हित में होगा. अनुशासन के साथ काम करने से विभिन्न उपलब्धियां प्राप्त होंगी. नि:संकोच होकर आज अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें.

Advertisement

शुभ अंक: 5, 6, 8, 9

शुभ रंग: अंजीर समान

आज का उपाय: सहज रहें और ॐ बुं बुधाय नमः का जाप करें.

धनु राशि: करियर में मिलेगी उल्लेखनीय सफलता
धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक परिणाम पक्ष में रहेंगे. सरकारी कार्यों में सामंजस्य बढ़ेगा और पेशेवर वार्ताएं सफल होंगी. वरिष्ठों का सहयोग आज आपको हर कदम पर मिलेगा, जिससे करियर में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है. अपनी योजनाओं को समर्थन मिलेगा, बस अपने वचनों को पूरा करने की आदत डालें.

शुभ अंक: 3, 6, 9

शुभ रंग: ऐप्पल ग्रीन

आज का उपाय: वचन पूरा करें और भगवान श्रीगणेश की पूजा करें.

मकर राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली है. आस्था और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. शुभ सूचनाएं आपको प्रसन्न रखेंगी. प्रशासनिक क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके कारोबार में उछाल लाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाकर आप चहुंओर सफलता हासिल करेंगे.

शुभ अंक: 5, 6, 8, 9

शुभ रंग: लहसुनिया

आज का उपाय: उत्साह बनाए रखें और हरी वस्तुओं का दान करें.

कुंभ राशि: सतर्कता बरतने का दिन
कुंभ राशि के जातकों को सलाह है कि समय पर कार्य पूरा करने की आदत डालें. आज बहस या विवाद को पूरी तरह टालें. सेहत के प्रति सजग रहें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. घर परिवार में शुभता का माहौल रहेगा, बस अपने अपनों के साथ परस्पर विश्वास बनाकर रखें. आज किसी भी काम में पहल करने से बचें.

Advertisement

शुभ अंक: 5, 6, 8, 9

शुभ रंग: मोरपंख के समान

आज का उपाय: सतर्क रहें और भगवान गणेश की वंदना करें.

मीन राशि: नेतृत्व क्षमता का बढ़ेगा प्रभावKal Ka Rashifal 22 May 2026:
मीन राशि के जातकों का व्यापार में प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर रहेगा. लोगों के साथ प्रभावी संवाद बढ़ाएं और धैर्य के साथ निर्णय लें. साख और सम्मान में आज वृद्धि होगी. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं और सात्विक बने रहें. कार्ययोजनाएं गति पकड़ेंगी और साझीदारी बढ़ने से लाभ होगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ना आज आपकी नेतृत्व क्षमता को निखारेगा.

शुभ अंक: 3, 6, 9

शुभ रंग: लेमन

आज का उपाय: विनम्र बने रहें और श्रीगणेश की पूजा करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement