Kal Ka Rashifal 20 June 2026: मकर राशि वालों का कोई बड़ा काम पूरा होगा, जानें अन्य राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 20 June 2026:करियर संवार की ओर है. तेजी के अवसर बढ़ेंगे.  सहकर्मियों का सहयोग आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगा. वित्तीय विषय सकारात्मक हैं. जोखिम लेने का भाव रहेगा जो स्पर्धा में आपकी रुचि बढ़ाएगा.

Advertisement
कल अपने व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है. कल अपने व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है.

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन उत्साहजनक रहेगा. आप मित्रों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे, जिससे मानसिक संबंधों में मिठास बनी रहेगी. आर्थिक योजनाओं को आप उचित ढंग से आगे बढ़ा पाएंगे. कारोबारी संतुलन में सुधार आएगा. आपको अपने अनुभवी सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की आज्ञा का पालन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. कला प्रशिक्षण पर कल विशेष जोर रहेगा. लक्ष्य पर आपका फोकस बना रहेगा . आप अपनी सूझबूझ व सक्रियता से कार्यस्थल पर अपना प्रभाव बनाए रखेंगे.

Advertisement

करियर संवार की ओर है. तेजी के अवसर बढ़ेंगे.  सहकर्मियों का सहयोग आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगा. वित्तीय विषय सकारात्मक हैं. जोखिम लेने का भाव रहेगा जो स्पर्धा में आपकी रुचि बढ़ाएगा.प्रेम संबंध सुखकर रहेंगे. आप अपनों के साथ सूचनाएं व शुभ संदेश बांटेंगे. स्वजनों के संग भ्रमण पर जाने का योग है.

शुभ रंग: गेंहुंआ | शुभ अंक: 2, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें. न्यायदेव शनिदेव का वंदन करें.  तेल-तिलहन का दान बढ़ाएं.

वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों को कल अपने व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है. परिवार में जिद या अहंकार के कारण संबंधों में खटास आ सकती है, इसलिए अपनों से तालमेल बनाकर चलें. व्यक्तिगत प्रदर्शन में उतावली न दिखाएं. आर्थिक मजबूती बनी रहेगी.  आप भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. हालांकि, स्वार्थ की भावना से बचना ही श्रेयस्कर होगा.

Advertisement

प्रबंधन पर ध्यान दें. साहस बना रहेगा .  आप लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे. आर्थिक हित औसत से बेहतर रहेंगे. पारिवारिक व्यवसाय पर ध्यान देना लाभकारी सिद्ध होगा. व्यक्तिगत संबंधों में धैर्य रखें. भावनात्मक असहजता से बचने के लिए घरवालों से करीबी बढ़ाएं.

शुभ रंग: स्फटिक के समान | शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें, शनिदेव का स्मरण करें और पक्षपात से बचें.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन विविध सफलताओं का रहेगा. सामाजिक कार्यों में परिणाम उचित दिशा में रहेंगे. संपर्क और संवाद का क्षेत्र व्यापक होगा, जिससे साख और सम्मान में वृद्धि होगी. आप अपने समकक्षों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे. स्वजनों से भेंट मुलाकात का योग है.

कामकाजी गतिविधियों में तेजी आएगी . आप दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे.आर्थिक योजनाएं विस्तार पाएंगी. परंपरागत विषयों में निवेश को गति मिलेगी. परिवार में मिलकर रहना पसंद करेंगे. संबंधों में मिठास बढ़ेगी . आप मन की बात सहजता से कह पाएंगे. उमंग और उत्साह से भरपूर रहेंगे. स्वास्थ्य उत्तम है.

शुभ रंग: मूनस्टोन | शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और समता का भाव रखें.

कर्क राशि (Cancer)
कल का दिन कर्क राशि के लिए भावनात्मक सहजता लेकर आएगा. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. घर में भौतिक सुख-सुविधाओं के संसाधनों में वृद्धि होगी. परिजनों को प्रसन्न रखने का प्रयास सफल होगा.

Advertisement

कारोबार में उत्साह रहेगा. आत्मविश्वास के साथ श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करेंगे. वित्तीय पक्ष सबल बनेगा. संपत्ति के मामले संवरेंगे. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. मित्रों के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे.: खानपान व मनोबल ऊंचा रहेगा.

शुभ रंग: एक्वा ब्लू | शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और मेहमानों का सत्कार करें.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा. कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. करियर और व्यापार के प्रति आपका समर्पण रंग लाएगा.

कारोबार में बढ़त के योग हैं. उचित निर्णय लेने से लाभ होगा. आर्थिक मामलों में धैर्य दिखाएं. दीर्घकालिक योजनाओं में सक्रियता रखें. परिवार में परस्पर सहयोग बढ़ेगा. स्नेह और विश्वास से रिश्तों को निभाएंगे. स्वयं पर ध्यान दें. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा और अवरोध दूर होंगे.

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2, 5 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और नए विचारों को अपनाएं.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को कल सावधानी बरतनी होगी. खर्च की अधिकता से कार्यगति प्रभावित हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें. निवेश के मामलों में सावधानी जरूरी है.

नीति-नियमों की अनदेखी न करें. कामकाजी मामले सामान्य रहेंगे. आर्थिक लाभ की तुलना में व्यय अधिक हो सकते हैं. उधार के लेनदेन से बचें.अपनों के साथ समय बिताएं. रिश्तों में गंभीरता बनाए रखें. स्वास्थ्य संकेतों की अनदेखी न करें.

Advertisement

शुभ रंग: दलदली | शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और जिद करने से बचें.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. कार्य विस्तार के प्रयास सफल होंगे. लाभ के अवसरों को भुनाएं. वित्त प्रबंधन का लाभ मिलेगा.प्रेम और स्नेह के मामले बल पाएंगे. अपनों को सरप्राइज देने का अच्छा दिन है. सक्रियता बनी रहेगी. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा.

शुभ रंग: स्फटिक के समान | शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और सक्रिय बने रहें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
शासन से जुड़े कार्यों में कल तेजी आएगी. अधिकारी वर्ग का सानिध्‍य मिलेगा. आर्थिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे. प्रबंधन पर जोर रहेगा. सूझबूझ भरा जोखिम उठाना फायदेमंद हो सकता है. लेन-देन में स्पष्टता रहेगी. धन-धान्य के कार्य बनेंगे. परिजनों में तालमेल बढ़ेगा. घर में अतिथि के आगमन की संभावना है. स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी. उत्साह और मनोबल बढ़ेगा.

शुभ रंग: रस्ट कलर | शुभ अंक: 5, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और सहयोग की भावना बढ़ाएं.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में चर्चाओं के दौरान धैर्य और सूझबूझ दिखाएं. आर्थिक लक्ष्य साधेंगे. योजनाओं को गति देंगे. रिश्तों में सुख रहेगा. मित्रजनों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. मनोबल ऊंचा रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग: स्वर्णिम | शुभ अंक: 2, 3, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और कार्यों में तेजी लाएं.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को कल संभलकर चलने की सलाह है. मौसम से जुड़ी बातों का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है. व्यापार में रूटीन रखें. योजनाएं लंबित हो सकती हैं. वित्तीय लाभ साधारण रहेगा. बजट पर ध्यान दें. रिश्तों में विवेक से काम लें. संपर्क और संवाद में सजग रहें.स्वास्थ्य के लिए सजग रहें. भावनात्मक मजबूती लाएं.

शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और शालीनता बढ़ाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में टीम का सहयोग मिलेगा.साझीदारी में सक्रियता लाएं. लाभ प्रतिशत बेहतर रहेगा. वित्तीय पक्ष मजबूत बनेगा. उन्नति के अवसर भुनाएं. परिवार में समय दें. रिश्तों में सजगता और धैर्य रखें.अनुशासन से आगे बढ़ें. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा.

शुभ रंग: नीलम समान | शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और आशंकाओं से बचें.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को कल अपने प्रदर्शन में सहजता बनाए रखनी चाहिए. अतिउत्साह और दिखावे से बचें.स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. लेनदेन में उतावली से बचें. निवेश के मामले नियंत्रित रखें. प्रलोभन में न आएं. करीबियों की मदद मिलेगी. अफवाहों से दूर रहें.स्वास्थ्य जांच पर जोर दें. आत्मनियंत्रण रखें.

Advertisement

शुभ रंग: पेल कलर | शुभ अंक: 2, 3, 8 और 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और धोखेबाजों से सावधान रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »