Kal Ka Rashifal 18 June 2026: मकर राशि वालों की साझेदारी चलेगी बढ़िया, जानें सभी राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 18 June 2026: आपका लाभ एवं प्रभाव लगातार बढ़त पर रहेगा. बिजनेस की साझीदारी में अच्छी मजबूती आएगी. सहयोग के मिलने वाले मौकों को अच्छे से भुनाएंगे. दाम्पत्य जीवन में सुख और साहचर्य बना रहेगा.

Advertisement
कल का राशिफल कल का राशिफल

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

मेष राशि: पारिवारिक गतिविधियों में बढ़ेगी रुचि, भौतिक संसाधनों की कर सकते हैं खरीदी
मेष राशि के जातकों की आज पारिवारिक गतिविधियों में विशेष रुचि बढ़ेगी. अपनों से चर्चा और संवाद के दौरान आप अपने व्यवहार में पूरी विनम्रता रखेंगे. करियर और कारोबार के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे. विविध प्रयासों में किसी भी तरह की अनियंत्रित तेजी व उतावली से बचना आपके लिए हितकर होगा. आज परिस्थितियां पूरी तरह मिलीजुली रहेंगी.

Advertisement

लंबित कार्यों को पूरा करते समय किसी भी प्रकार की जिद से पूरी तरह बचें. प्रशासन से जुड़े मामलों में अच्छा सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठजनों से आपकी सकारात्मक भेंट होगी, जिससे कामकाज में सफलता बढ़ेगी. आज आप कुछ जरूरी भौतिक संसाधनों की खरीदी कर सकते हैं. सुख-सुविधाएं जुटाने पर आपका पूरा जोर होगा और अपना प्रबंधन बेहतर बनाए रखेंगे.

लकी नंबर: 3, 7 और 9

शुभ रंग: लाल

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. हमेशा मितभाषी रहें.

वृष राशि: आर्थिक और वाणिज्यिक लक्ष्यों पर बढ़ाएं फोकस, साहस और पराक्रम में रहेंगे आगे
वृष राशि वाले जातक आज अपने आर्थिक एवं वाणिज्यिक लक्ष्यों पर अपना फोकस तेजी से बढ़ाएं. अपने कार्यविस्तार के प्रयासों को लगातार बढ़ाए रखेंगे. कार्यस्थल पर साहस और पराक्रम के प्रदर्शन में सबसे आगे रहेंगे. अपने करीबियों के प्रति हमेशा सहयोगी नजरिया रखेंगे. किसी भी महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में खुद आगे बढ़कर पहल करेंगे.

Advertisement

आप अपने आपसी रिश्तों में काफी संवेदनशील रहेंगे. आज किस्मत के सहयोग से विविध मामले आपके पक्ष में बनेंगे. कहीं से अच्छी व शुभ सूचनाओं की प्राप्ति पूरी तरह संभव है. अपने लाभ को और संवारने पर आपका जोर बढ़ेगा. कामकाजी यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा. अपनी अनूठी प्रतिभा एवं कला कौशल के बल पर महत्वपूर्ण कार्यों को बढ़ावा देंगे, बस आलस्य में नहंी आएं.

लकी नंबर: 6, 7 और 9

शुभ रंग: कांसे के समान

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. स्वभाव में जिद से बचें.

मिथुन राशि: परंपरागत कार्यों और योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा, घर में बना रहेगा आनंद का माहौल
मिथुन राशि के जातक आज अपने परंपरागत कार्यों और पुरानी योजनाओं को तेजी से बढ़ावा देंगे. आपके धनधान्य में वृद्धि पर विशेष बल बना रहेगा. बाजार या कार्यक्षेत्र से कुछ आकर्षक प्रस्ताव आज आप प्राप्त कर सकते है. परिवार के लोगों के साथ आपका समय बेहद सुखद बीतेगा. अपने लाभ और प्रभाव को पहले से बेहतर बनाए रखेंगे.

आपके विभिन्न कार्य समय पर पूरी तरह संपन्न होंगे, जिससे घर में हर्ष और आनंद बना रहेगा. दूसरों से वार्ता के दौरान अपने व्यवहार में सहजता बनाए रखेंगे. अपने व्यक्तिगत कार्यों में अच्छी तेजी लाएंगे. आपका सामाजिक व्यवहार काफी प्रभावशाली रहेगा. आज घर पर प्रिय अतिथिगण का आगमन होगा. अपनों से भेंट और संवाद को पहले से बेहतर बनाए रखेंगे.

Advertisement

लकी नंबर: 3, 5, 7 और 9

शुभ रंग: वासंती

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. स्वभाव से हमेशा विनम्र रहें.

कर्क राशि: योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे जातक, करियर व्यापार में रहेगा श्रेष्ठ प्रदर्शन
कर्क राशि के जातक आज अपनी जरूरी योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. आप समाज और कार्यक्षेत्र में औरों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने में सफल रहंेगे. इस समय आप सबका अच्छा समर्थन प्राप्त करेंगे. करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी साख तेजी से बढ़ेगी. आपके लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा.

विभिन्न आर्थिक मामलों में बिना किसी संकोच के निसंकोच आगे बढ़ेंगे. अपने सृजन कार्यों में पूरी तरह सफल रहेंगे. आपके महत्वपूर्ण परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे, जिससे आधुनिक प्रयास बल पाएंगे. आपके लिए लाभ का प्रतिशत काफी उूंचा रहेगा. समाज में सभी का सम्मान रखेंगे और संवेदनशीलता से काम लेंगे. अपने करियर और व्यापार में श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे.

लकी नंबर: 2, 3, 7 और 9

शुभ रंग: केशरिया

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. अपनी कल्पनाशीलता बढ़ाएं.

Advertisement

सिंह राशि: सुनियोजित निवेश की बनी रहेगी सुंदर संभावना, अपने खर्चों पर अंकुश लगाना होगा जरूरी
सिंह राशि के जातकों के लिए आज सुनियोजित निवेश की सुंदर संभावनाएं बनी हुई हैं. कारोबार के क्षेत्र में विस्तार करने पर आपका फोकस विशेष रूप से रह सकता है. कार्यस्थल पर पेशेवरों से आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा. सबकी सलाह का दिल से सम्मान रखें. किसी भी परिस्थिति में अपने आर्थिक बजट को अनदेखा न करें.

कार्य व्यापार में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा सामंजस्य रखें. अपने आपसी रिश्तों में हमेशा बड़प्पन बनाए रखें. कोई भी बड़ा फैसला पूरी तरह सोच-विचारकर ही लें. अपने प्रबंधन पर अपना फोकस मजबूती से बनाए रहें. स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहेंगे. नियम और अनुशासन का पालन करने में सहजता बढ़ाएं. वैदेशिक प्रयासों में अच्छी सक्रियता आएगी, बस अपने खर्च पर अंकुश बनाए रखें.

लकी नंबर: 1, 3, 7 और 9

शुभ रंग: सनराइज

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. हर कार्य को लेकर सतर्कता बढ़ाएं.

कन्या राशि: कारोबारी लाभ बढ़ाने की कोशिशें लाएँगी रंग, विविध स्रोतों से बढ़ेगी आपकी आय
कन्या राशि के जातकों की कारोबारी लाभ को बढ़ाने की कोशिशें आज पूरी तरह बल पाएगी. आप अपनी पेशवर सफलता से काफी उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा. जीवन के महत्वपूर्ण और खुशनुमा क्षणों को अपनों के साथ साझा करेंगे. आपके आसपास के वातावरण की अनुकूलता तेजी से बढ़ेगी.

Advertisement

आपके लिए लाभ का स्तर पूरी तरह संवार पर रहेगा. आज किसी इच्छित या प्रिय व्यक्ति से आपकी भेंट हो सकती है. विविध स्त्रोतों से आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी. अपने व्यावसायिक प्रबंधन में काफी अच्छा प्रदर्शन रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर संवार पाएंगे. लाभ का प्रतिशत काफी उूंचा रहेगा. सबके साथ सुखद संवाद बनाए रखेंगे और अपनी उपलब्धियों को बढ़ावा देंगे. विविध परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे.

लकी नंबर: 3, 5, 7 और 9

शुभ रंग: खाकी

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. कार्यों में अपनी पहल बनाए रखें.

तुला राशि: महत्वपूर्ण कार्यों की बनेगी सुंदर रूपरेखा, पैतृक मामले पूरी तरह रहेंगे पक्ष में
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज महत्वपूर्ण कार्यों की सुंदर रूपरेखा बनेगी. आप विविध विषयों में पूरी तरह प्रभावी बने रहेंगे. अपने सहयोगियों से संपर्क और संवाद को और बढ़ाएंगे. सरकारी मामलों को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे. घर-परिवार में सुख और आनंद का सकारात्मक वातावरण रहेगा. अपने व्यावसायिक प्रदर्शन में काफी प्रभावी रहेंगे.

करीबियों से आपका आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. आपके पैतृक मामले पूरी तरह आपके पक्ष में बने रहेंगे. अपनी रणनीतिक विषयों को तेजी से गति देंगे. किसी भी व्यावसायिक सौदेबाजी में पूरी तरह सफल होंगे. अपने कार्यक्षेत्र में पहले से अधिक समय देंगे. प्रबंधन के मामले आपके पक्ष में बनेेंगे. अपनों का मिलने वाला साथ और समर्थन आपका मनोबल तेजी से बढ़ाएगा.

Advertisement

लकी नंबर: 3, 6, 7 और 9

शुभ रंग: क्रीम कलर

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. जीवन में संतुलन बढ़ाएं.

वृश्चिक राशि: मित्रों के साथ श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ाएंगे आगे, धार्मिक गतिविधियों में बढ़ेगी रुचि
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने मित्रों के साथ मिलकर श्रेष्ठ कार्यों को आसानी से आगे बढ़ाएंगे. आपके सगे-संबंधियों से भेंट के अवसर तेजी से बढ़ेंगे. घर में मांगलिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. सब से पूरी तरह मिलकर रहेंगे, जिससे आसपास का वातावरण काफी सुखद बना रहेगा. भाग्य के सहयोग से आपके परिणाम अच्छे से संवरेंगे.

अपनी दीर्घकालिक योजनाओं को संवारने का प्रयास करेंगे. पूरी आस्था और विश्वास के साथ अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न मामले आपके पक्ष में रहेंगे. घर के बड़ों का पूरा समर्थन पाएंगे. उच्च शि़क्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपकी धार्मिक गतिविधियां लगातार बढ़ंेगी और किसी सुंदर यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं.

लकी नंबर: 3, 7 और 9

शुभ रंग: गहरा लाल

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. मन में अटूट आस्था रखें.

Advertisement

धनु राशि: सहजता से अपने कार्यों में आगे बढ़ते रहें जातक, लेनदेन में अनुशासन रखना होगा जरूरी
धनु राशि के जातकों के लिए आज का समय पूरी तरह सामान्य चाल का संकेतक है. जीवन के विविध मामलों में सहजता से आगे बढ़ते रहें. पूरे धैर्य के साथ अपने जरूरी कार्य साधेंगे. अपनी नीति और धर्म का पालन हर हाल में बनाए रखेंगे. अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहेंगे. धन के लेनदेन में अनुशासन पर विशेष जोर रखें.

अपने कामकाज में पूरी जवाबदेही बनाए रखें और जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं. व्यवस्था के अनुरूप ही अपनी कार्य गति बनाए रखें. पेशेवर लोग कोई भी बड़ा निर्णय पूरी तरह सोच-विचारकर ही लें. भौतिक संसाधनों को जुटाने पर आपका जोर रहेगा. किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी में आकर कोई समझौता न करें. अपनी वाणी और व्यवहार में पूरी तरह सहज व सजग रहें.

लकी नंबर: 3, 7 और 9

शुभ रंग: हल्दी के समान

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. हर कार्य में सजगता रखें.

मकर राशि: सामूहिक कार्यों में उत्साह से लेंगे हिस्सा, साझीदारी के कामों में आएगी अच्छी मजबूती
मकर राशि वाले जातक आज समाज और कार्यक्षेत्र के सामूहिक कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे. उद्योग और व्यापार के मामले पूरी तरह आपके पक्ष में बनेंगे. उचित अवसर आने पर ही सही कदम उठाएंगे. अपने नेतृत्व कौशल पर विशेष बल देंगे. परिवार में शुभता का संचार रहेगा, जिससे कार्यव्यवस्था बेहतर बनी रहेगी.

आपका पूरा फोकस अपने तय लक्ष्य पर रहेगा. कार्यस्थल की चर्चा में पूरी तरह प्रभावी रहेंगे. सबका साथ और सहयोग आसानी से पाएंगे. महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज प्रदर्शन करेंगे और तेजगति से कार्य करेंगे. आपका लाभ एवं प्रभाव लगातार बढ़त पर रहेगा. बिजनेस की साझीदारी में अच्छी मजबूती आएगी. सहयोग के मिलने वाले मौकों को अच्छे से भुनाएंगे. दाम्पत्य जीवन में सुख और साहचर्य बना रहेगा.

लकी नंबर: 7, 8 और 9

शुभ रंग: धूसर

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. आपस में तालमेल बढ़ाएं.

कुंभ राशि: कामकाज में जिम्मेदारीपूर्ण प्रयासों को रखें जारी, आवश्यक कार्यों को सहजता से बढ़ाएं आगे
कुंभ राशि के जातकों को अपने कामकाज में जिम्मेदारीपूर्ण प्रयासों को मजबूती से बनाए रखना चाहिए. पूरे धैर्य, नीति और नियम के साथ ही जीवन में आगे बढ़ें. आपके लिए आज विविध परिणाम पूरी तरह सामान्य बने रहेंगे. अपने लक्ष्यों को पूरा करने का सुंदर भाव मन में बनाए रहेंगे. कम महत्व की व्यर्थ चर्चाओं को पूरी तरह अनदेखा करें.

आपके लिए भौतिक संसाधनों पर विशेष जोर रहेगा. अपने आवश्यक कार्यों को सुगमता से आगे बढ़ाएं. कार्यक्षेत्र में विपक्षियों का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है. आर्थिक लेनदेन के मामलों पर आपका पूरा फोकस होगा. बैंक लोन से जुड़े आपके जरूरी कार्य आसानी से बनेंगे. बाजार में किसी से भी उधार लेने से पूरी तरह बचें. अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन का बेहतर संतुलन बनाए रखें और अतिउत्साह से बचें.

लकी नंबर: 3, 7, 8 और 9

शुभ रंग: लहसुनिया

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का दान करें. अपनी समझ बढ़ाएं.

मीन राशि: स्वजनों संग बीतेगा बेहद आनंदमयी वक्त, कार्य व्यापार को बढ़ावा देने में होंगे सफल
मीन राशि के जातक आज अपने स्वजनों संग बहुत अच्छा वक्त बिताएंगे. आपके मित्र संबंध पहले से और अधिक मधुर बने रहेंगे. आपके व्यक्तिगत प्रयासों में अच्छी तेजी आएगी. अपनी सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को हमेशा बखूबी निभाएंगे. अपने व्यवहार में बड़प्पन बनाए रखेंगे. नवीन गतिविधियों में अच्छा उत्साह दिखाएंगे.

धन के लेनदेन के मामलों में आप पूरी तरह प्रभावी रहेंगे. अपने करीबियों से संपर्क लगातार बढ़ाकर रखेंगे. अपने कार्य व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. विभिन्न विषयों में अच्छी तेजी बनी रहेगी, जिससे प्रमुख कार्य गति लेंगे. कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेंगे. पेशेवरों को आज कार्यक्षेत्र में आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अपने व्यक्तिगत संबंधों का पूरा सम्मान करेंगे और करीबियों से सहज संबंध रखेंगे.

लकी नंबर: 3, 7 और 9

शुभ रंग: पीला

आज का उपाय: श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें. सोना, घी एवं अन्य पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें. हमेशा पूरी तरह सक्रिय रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »