मिथुन
ऐस आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने और विश्वास में वृद्धि करने वाला है. कारोबारी मामलों में तेजी का भाव बना रहेगा. योजनाओं में सफल होंगे. अपनों की खुशी बढ़ाएंगे. कार्यक्षमता और निर्णय प्रतिभा से परिणामों को पक्ष बनाए रखेंगे. शुभ संदेशों की प्राप्ति होगी. करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे. अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाएंगे.
भावनाओं का आदर सम्मान बनाए रखेंगे. अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे. लोगों के साथ वक्त बिताएंगे. करीबियों से अपनापन बढ़ाएंगे. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. सक्रियता से काम लेंगे. कार्यक्षेत्र में बेहतर स्थिति रखेंगे. इच्छित भेंट प्राप्त हो सकती है. विविध गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. सभी से तालमेल बनाए रहेंगे. वातावरण सुखद रहेगा.
स्वास्थ्य: व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. खानपान सवारेंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. सक्रियता रहेगी.
आर्थिक स्थिति: व्यवसाय की शुरूआत करेंगे. वाणिज्यिक कार्यों में तेजी रहेगी. सफलता बढ़ेगी.
रिश्ते: सबका साथ और विश्वास पाएंगे. लोगों से सहयोग बढ़ाएंगे. व्यवहार असरदार रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा