मिथुन
किंग आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए उपलब्धियों को बढ़ाने और सहेजने में सहयोगी है. जरूरी कार्यों को दिशा देंगे. अपनी बात को प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. सहकारिता को बढ़ावा मिलेगा. आपसी मदद से परिणाम पक्ष में बनाए रखेंगे. पद प्रतिष्ठा को बनाए रखने पर बल रहेगा. तेजी रखने पर जोर होगा. सकारात्मकता बल पाएगी. महत्व की सूचनाओं का संचार बना रहेगा.
पेशेवर कार्यों में अधिकाधिक समय दें. महत्वपूर्ण कार्यों में उचित जगह बनाए रखेंगे. परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे. जरूरी विषयों की अनदेखी से बचेंगे. आर्थिक प्रयास बनाए रखेंगे. सभी का समर्थन रहेगा. करीबी मदद को तत्पर रहेंगे. जिम्मेदारों की बात ध्यान से सुनेंगे. आसपास के लोग सहायक होंगे. सभी से बेहतर संवाद रखेंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य समस्याएं हल होंगी. संकेतों पर फोकस बढ़ाएगें. सक्रियता बढ़ेगी.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय परिणाम पक्ष में रहेंगे. वाणिज्यिक समझौतों को आगे बढ़ाएंगे.
रिश्ते: सबसे सामंजस्यता रखेंगे. घर में अनुकूलन रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा