मिथुन
क्वीन आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए सकारात्मक लोगों के साथ बेहतर तालमेल से आगे बढ़ने और आकर्षक व्यवक्तित्व व्यवहार बनाए रखने में सहयोगी है. सबका साथ पाएंगे. आपसी सहकार समर्थन उत्साह बढ़ाएगा. कारोबारी समझ का लाभ मिलेगा. अनुभवियों को साथ लेकर चलेंगे. निजी संबंधों मे शुभता बनी रहेगी. करीबियों का विश्वास बनाए रखेंगे. व्यवस्था के प्रति समर्पण बढ़ाएंगे.
परिवार के लोग मददगार बने रहेंगे. व्यक्तिगत समझ बेहतर रहेगी. एक दूसरे का समझने की कोशिश बनाए रखें्रगे. निजी विषयों में विश्वास रहेगा. अनावश्यक बातों और तथ्यों से सुख प्रभावित नहीं होंगे. सुविधाएं के बढ़ाने पर जोर रहेगा. जिम्मेदारियों को पूरा करने का भाव रहेगा. बड़ों का सम्मान करेंगे. योजनाएं साझा करेंगे. साहस बढ़ा रहेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य जांच पक्ष में आएगी. शारीरिक असहजता कम होगी. सक्रियता बनी रहेगी.
आर्थिक स्थिति: कारोबार पर फोकस होगा. वरिष्ठों का समर्थन रहेगा. प्रबंध विषयों में बेहतर रहेंगे.
रिश्ते: निजी मामलो में विश्वास दिखाएंगे. अपेक्षाओं को पूरा करेंगे. करीबियों से तालमेल बढ़ेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा