क्षमता से अधिक निवेश कर सकते हैं. बजट प्रभावित रह सकता है. कार्य व्यापार में सहकर्मियों और पेशेवर सहयोगियों से सामंजस्य रखें. रिश्तों में बड़प्पन बनाए रखें. सोच विचारकर व वाणिज्यिक मामलों में फैसले लें. समय सीमा व प्रबंधन पर फोकस बनाए रहें. खर्च पर नियंत्रण रखें. यात्रा संभव है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. नियम पालन में सहजता बढ़ाएं. रिश्तेदारों से सहमति बढ़ाएंगे. खर्च पर अंकुश बनाए रखें. सहज संकोच बना रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- करियर में स्पष्टता बनाए रखें. लाभ का प्रतिशत सामान्य रहेगा. वैदेशिक प्रयासों में सक्रियता आएगी. कारोबार में विस्तार की गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. लोभ में न आएं.
धन संपत्ति- वित्तीय स्थिति पूर्ववत् रहेगी. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. पेशेवरों का साथ बना रहेगा. जल्दबाजी न दिखाएं. लेनदेन में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखेंगे. सहयोग की भावना रखें.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक मामले मिश्रित रहेंगे. गरिमा गोपनीयता पर जोर रखेंगे. प्रियजनों को अनसुना करने से बचेंगे. चर्चा में धैर्य रखेंगे. संबंधों में सूझबूझ से निर्णय लें. रिश्तों में असहज स्थिति रह सकती है. एक दूसरे के प्रति सद्भावना रखेंगे. प्रेम व स्नेह से काम लेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- अहंकार से बचेंगे. व्यवहार प्रभावी रहेगा. व्यवस्था व स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. मनोबल उंूचा रखेंगे. रहनसहन औसत रहेगा.
आज का उपाय: सुहागिनें पति और परिवार के स्वास्थ्य और संरक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखें. चंद्रमा को अर्घ्य दें. देवी लक्ष्मी की पूजा वंदना करें. सजग रहें.
शुभ अंक : 2, 3, 4 और 5
शुभ रंग : आंवला समान
अरुणेश कुमार शर्मा