Career Rashifal 26 July 2026 (करियर राशिफल): मिथुन राशि वाले लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Career Rashifal 26 July 2026 (करियर राशिफल): कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनाए रखेंगे. पेशेवर उचित अवसर पाएंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. प्रबंधन पर जोर रखेंगे. सकारात्मकता बनी रहेगी.

Advertisement
career horoscope career horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

मेष: पेशेवरों का साथ और समर्थन पाएंगे. अधिकारियों का सहयोग रहेगा. सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा. कारोबारी तेजी से काम लेंगे. परिस्थितियां शुभकर रहेंगी.

वृष: करियर कारोबार में धैर्य दिखाएं. व्यवस्था मजबूत बनाए रखें. अनुशासन से आगे बढ़ें. तार्किकता पर जोर बढ़ाएं. जिम्मेदारों से भेंट होगी. परिस्थितियां पूर्ववत् रहेंगी.

मिथुन: कारोबारी अनुबंधों में स्पष्टता बनाए रखेंगे. विविध मामलों को आगे बढ़ाएंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. कार्यगति में तेज रहेंगे. लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे.

Advertisement

कर्क: कारोबार में भूलचूक से बचें. व्यवस्था संतुलित बनाए रखें. आवश्यक चर्चा में सहज रहें. कर्मठता से कार्य करें. क्षमता के अनुरूप कार्य प्रदर्शन बना रहेगा.

सिंह: कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनाए रखेंगे. पेशेवर उचित अवसर पाएंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. प्रबंधन पर जोर रखेंगे. सकारात्मकता बनी रहेगी. कार्यव्यवस्था पर जोर रहेगा.

कन्या: कार्यक्षेत्र में वक्त बढ़ाएंगे. कारोबार में उत्साह बना रहेगा. पेशेवर मामलों में सकारात्मकता रहेगी. वातावरण अच्छा रहेगा. वरिष्ठों के प्रति समर्पित रहें. लेनदेन में स्पष्टता लाएं.

तुला: व्यावसायिक हितों को साधेंगे. कारोबारी परिणाम पक्ष में रहेंगे. लक्ष्यों पर फोकस बढ़ेगा. सहकारी प्रयासों को संवारेंगे. कामकाजी यात्राएं बढ़ेंगी. इच्छित सफलता पाएंगे.

वृश्चिक: कारोबारी प्रयास बल पाएंगे. उपलब्धियों को बढ़ाएंगे. पेशेवर सफलता पाएंगे. करियर व्यापार के प्रति समर्पित रहेंगे. श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे. स्पर्धा बढ़ाए रखेंगे.

धनु: करियर में उचित दशा दिशा बनाए रखेंगे. कारोबार को बढ़ावा देंगे. नवीन प्रयासों को बल मिलेगा. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सूझबूझ व सामंजस्य से काम लेंगे.

Advertisement

मकर: कारोबार में समय बढ़ाएं. सूझबूझ से लक्ष्यों को पूरा करें. पेशेवरों को सहज प्रस्ताव प्राप्त होंगे. कार्यों में व्यवस्था मजबूत बनाने का प्रयास रखें. लेनदेन में स्पष्टता रहेगी.

कुंभ: कारोबार में प्रभाव बनाए रखेंगे. विविध गतिविधियों में तेजी आएगी. विविध मामलों में आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. आशंकाओं में नहीं आएंगे. अधिकारीवर्ग सहयोगी रहेगा.

मीन: उद्योग कार्यों को गति देंगे. वरिष्ठों का सानिध्य बनाए रखेंगे. करियर संवार पर बना रहेगा. वाणिज्यिक मामलों में प्रभावी निर्णय लेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन बढ़ाएंगे. विविध मामले हल होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »