मकर
द एम्प्रेस
आज का दिन आप के लिए परिवार में खुशियों को बढ़ावा देने और सुखद सूचनाओं को साझा करने में सहयोगी है.श्रेष्ठ व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे.आत्मविश्वास से महत्वपूर्ण मामले साधेंगे.सुख से जीवन जीने में विश्वास बढ़ेगा.महत्वपूर्ण मामलों को सहजता से आगे बढ़ाएंगे.वातावरण को आकर्षक बनाए रखेंगे.उपलब्धियां बल पाएंगी.
आसपास आनंदकर स्थिति बनाए रखेंगे.अपनों के अधिकारों का संरक्षण बढ़ाएंगे.सबका आदर सम्मान बनाए रखेंगे.घर परिवार के लोगों और परिचितों का समर्थन बना रहेगा.महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ उठाएंगे.करीबियों से चर्चा संवाद संवार पर रहेगा.व्यर्थ के विचारों से प्रभावित होने से बचेंगे.महत्वपूर्ण मामलों सक्रियता और सूझबूझ से काम लेंगे.
स्वास्थ्य: जीवन जीने के ढंग पर ध्यान देंगे.आत्मविश्वास बढ़ाए रखेंगे.व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक कार्य पक्ष में बनेंगे.सभी से सामंजस्य बढ़ेगा.लंबित मामले गति पाएंगे.
रिश्ते: घर में सहकार बनाए रहेंगे.सबको साथ रखने का प्रयास रहेगा.मेहमानों का आना होगा.
अरुणेश कुमार शर्मा