कर्क
five of wands
आज का दिन आपके लिए करीबी लोगों से सामंजस्य बनाए रखने पर जोर देने वाला है. मतभेद की स्थिति में लाभ का प्रतिशत प्रभावित होगा. छोटी बातों में टकराव की स्थिति से बचंे. कारोबारी मामलों में धैर्य से आगे बढ़ें. पेशेवर चर्चाओं को बेहतर बनाने का प्रयास बनाए खें. जरूरी मामलों में उतावली से बचें. जल्द भरोसे में न आएं.
घर के मामलों में अतिउत्साह से बचें. सहजता का माहौल बनाए रहें. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएं. संतुलित ढंग से कार्य करें. भावनात्मक विषयों में पहल से बचें. व्यक्तिगत कार्यों में निरंतरता रखें. विवादित विषयों को टालें. व्यवस्था का सम्मान करें. सूझबूझ से पक्ष रखें. दिखावे में आने से बचें. चर्चा संवाद में स्पष्टता बढ़ाए रहें.
स्वास्थ्य: सेहत की जांच नियमित रखें. स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती है. खानपान में सावधानी रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी चर्चाओं को बनाए रखेंगे. लेनदेन में लापरवाही से बचेंगे. प्रबंध कार्यों पर ध्यान दें.
रिश्ते: निजी संबंध सामान्य रहेंगे. करीबियों पर भरोसा रखेंगे. औरों की मदद का भाव बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा