कर्क
द स्टार
आज का दिन आप के लिए सूझबूझ से आगे बढ़ने और भावनात्मक संतुलन पर बल बनाए रखने का संकेतक है. प्रबंध बनाए रखने पर जोर होगा. कार्य व्यापार में गंभीरता बढ़ाएंगे. व्यवहार में संतुलन रखेंगे. सभी पहलुओं पर उचित विचार कर बात रखेंगे. सबसे मिलकर चलेंगे. बड़प्पन का नजरिया रखे. व्यक्तित्व पर ध्यान दें. औरों की कमजोरियों को अनदेखा करें.
करीबियों की बात सुनें. अनुभवी लोगों का साथ बनाए रखें. व्यर्थ बातों को नजरअंदाज करें. अनावश्यक बातों में पड़ने से उलझन बढ़ सकती है. दबाव व भ्रम से बचें. कारोबारी साथियों का समर्थन रहेगा. विभिन्न मोर्चे पर सहजता दिखाएंगे. विनम्रता से काम निकालेंगे. अनिर्णय की स्थिति से बचें. फोकस बढ़ाएं. सकारात्मकता पर बल दें.
स्वास्थ्य: सेहत के मामलों में सहजता रखें. संकेतों को अनदेखा न करें. जांच बढ़ाए रखें.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय अवसरों को पक्ष में बनाएंगे. प्रबंध बेहतर रहेगा. जिम्मेदारी को निभाएंगे.
रिश्ते: अपनों से मेलजोल बनाए रहें. संबंधों का सम्मान करें. चर्चा में सरलता बनाए रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा