Arthik Rashifal 28 जून 2026: मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष बेहतर होगा, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Arthik Rashifal 28 June 2026 (आर्थिक राशिफल): भूमि और भवन से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में स्थायित्व आएगा.धन-संपत्ति में वृद्धि के प्रबल योग हैं.

Advertisement
arthik_rashifal horoscope arthik_rashifal horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:42 AM IST

मेष: वित्तीय मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.सरकारी नियमों का पूरी तरह पालन करें. किसी भी प्रकार के भ्रम या दिखावे के चक्कर में न पड़ें.लेनदेन करते समय सावधानी बनाए रखें.  पूरी तैयारी के साथ ही कोई बड़ा कदम उठाएं.

वृष: भूमि और भवन से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में स्थायित्व आएगा.धन-संपत्ति में वृद्धि के प्रबल योग हैं.साझीदारी के कार्यों में पूरी गति के साथ आगे बढ़ें, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.

Advertisement

मिथुन: आपके वाणिज्यिक मामले संतुलित बने रहेंगे.सेवा कार्यों में गति बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार ही आगे बढ़ना चाहिए.लेनदेन में पूरी स्पष्टता रखें ताकि भविष्य में कोई उलझन न हो.

कर्क: आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय लाभदायक है.आप तेजी से अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे.परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण बढ़ेगा, हालांकि अति उत्साह से बचने की सलाह दी जाती है.साथियों पर भरोसा बनाए रखें, जोखिम लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

सिंह: आर्थिक मामलों में आप बेहतर स्थिति में रहेंगे.  आपका प्रबंधकीय प्रदर्शन सराहनीय होगा.आप भवन या वाहन खरीदने में रुचि ले सकते हैं.कार्यों की प्राथमिकता तय करें और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ें.

कन्या: वाणिज्यिक मामलों में गति आएगी . आपको कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होंगी.आप अपने प्रभाव क्षेत्र में बने रहेंगे.करीबियों के सहयोग से लाभ का प्रतिशत आपकी अपेक्षा से बेहतर रहने की संभावना है.

Advertisement

तुला: इस समय धन के संग्रह और संरक्षण पर ध्यान देना आपके लिए हितकर होगा.अनुबंधों में सुधार होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.रहन-सहन आकर्षक रहेगा . आपको कोई कीमती भेंट या लाभ मिल सकता है.

वृश्चिक: आप आर्थिक अवसरों का भरपूर लाभ उठाने में सक्षम होंगे. अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे.आपकी बनाई हुई योजनाएं आकार लेंगी.श्रेष्ठजनों से भेंट होगी, जिससे आपकी साख और बचत में वृद्धि होगी.

धनु: आर्थिक लाभ पाने के प्रति सजग रहें, लेकिन शत्रुओं से सावधानी बनाए रखें.बजट बनाकर ही आगे बढ़ें.  किसी भी जरूरी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें.कमतर लोगों की बातों में आने से बचें.

मकर: वाणिज्यिक प्रयासों में आप सबसे आगे रहेंगे और चारों ओर शुभता बनी रहेगी.महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखाने से बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी.अपने इच्छित कार्यों को पूरा करने के लिए यह समय बहुत अच्छा है.

कुंभ: आर्थिक सक्रियता बढ़ेगी. आपके व्यावसायिक संबंध और बेहतर होंगे.आकर्षक प्रस्ताव और समर्थन मिलने से आपकी योजनाओं में गति आएगी.मान-सम्मान के साथ-साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं.

मीन: योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें, इससे आपका आर्थिक पक्ष बेहतर होगा.लंबित विषयों में अचानक गति आएगी.चर्चाओं में आप सफल होंगे और आपको इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »