मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति सकारात्मक रहेगी. वित्तीय गतिविधियों को मजबूती मिलेगी. लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा और लेनदेन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. सभी को साथ लेकर चलने से आर्थिक प्रभाव और बढ़ेगा.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए वित्तीय हित मजबूत होंगे. महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने में सफलता मिल सकती है. योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. साहस और सहयोग के बल पर लाभ की स्थिति मजबूत बनी रहेगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी. व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में न लें. आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद ही कदम बढ़ाएं. करीबियों का सहयोग मिलेगा और व्यवस्था बनाए रखना लाभदायक रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के वित्तीय प्रयासों में तेजी आएगी. बचत और संग्रह में वृद्धि के संकेत हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. भूमि और भवन से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ सकती है तथा स्थायित्व को बल मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को वित्तीय मामलों में लापरवाही से बचना होगा. जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें. बजट के अनुसार खर्च करें और किसी भी प्रकार की चालाकी या धोखे से सतर्क रहें.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आर्थिक गति अच्छी बनी रहेगी. व्यावसायिक मुलाकातें लाभदायक हो सकती हैं. महत्वपूर्ण संवाद आगे बढ़ेंगे. नीति और नियमों का पालन करते हुए बचत तथा आय में संतुलन बनाए रखेंगे.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए व्यापार और लाभ के संकेत सकारात्मक हैं. अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. विभिन्न कार्यों में गति बनी रहेगी. बाहरी लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें और जांच-पड़ताल जारी रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक नीतियों पर प्रभावी ढंग से काम करेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. वित्तीय परिस्थितियों पर नियंत्रण बना रहेगा और वाणिज्यिक कार्यों में गति देखने को मिलेगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. नई संभावनाएं सामने आएंगी. योजनाओं को गति मिलेगी और उचित अनुबंधों में सुधार हो सकता है. वित्तीय लाभ के बेहतर अवसर बनेंगे.
मकर राशि
मकर राशि के लिए आर्थिक परिणाम पक्ष में रहेंगे. लाभ और प्रबंधन में संतुलन बना रहेगा. उद्योग और व्यापार में सफलता मिल सकती है. पैतृक कार्यों में प्रगति होगी तथा बैंकिंग संबंधी मामलों में रुचि बढ़ेगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पर आर्थिक दबाव बना रह सकता है. निवेश पर ध्यान रहेगा, लेकिन बजट की अनदेखी न करें. योग्य लोगों से मुलाकात लाभदायक हो सकती है. जरूरी आर्थिक कदम सोच-समझकर उठाएं.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की आय का स्तर बेहतर बना रहेगा. लाभ के नए अवसर बन सकते हैं. योजनाओं की तैयारी मजबूत होगी. पेशेवर चर्चाओं में सतर्क रहें और अपने हितों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें.
अरुणेश कुमार शर्मा