मेष
द डेविल
आज का दिन आप के लिए कार्य गति में अड़चन आने और विभिन्न गतिविधियों में साधारण स्थिति रहने का संकेतक है. सावधानी से कार्य करते रहें. स्वयं पर ध्यान दें. बाहरी कारणों से उत्पन्न दबावों से बचाव रखें. तैयारी और तालमेल बनाए रखें. विभिन्न मोर्चों पर सहयोग भावना रखें. गोपनीयता पर जोर बढ़ाएं. सहज संवाद बढ़ाएं.
व्यवस्था की अवहेलना व अनदेखी न करें. व्यक्तिगत संतुलन बनाए रखें. वातावरण की अनुकूलता औसत होगी. अवसरों का लाभ उठाने में जल्दी न करें. लोभ व लालच में आने से समस्याएं बढ़ सकती है. अप्रत्याशित एवं असहज घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है. संतुलन व संयम बनाए रहें. भावुकता में फैसले लेने से बचें.
स्वास्थ्य: शारीरिक सक्रियता बनाए रखें. सेहत समझौता न करें. सतर्कता व अनुशासन बढ़ाएं. दिनचर्या पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार से संबंधित कठिनाइयां बनी रह सकती हैं. निरंतरता बनाए रखें. धैर्य से कार्य करें.
रिश्ते: घर के सदस्य सहयोग देंगे. आसपास सहजता बनी रहेगी. करीबी मदद के लिए तत्पर रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा