बजट के अनुरूप खर्च बनाए रखें. निवेश की अधिकता आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है. रिश्तों को मजबूती देंगे. जोखिम के कार्यों से दूरी रखेंगे. योजनाओं को टाले जाने की आशंका है. सेवाकार्यों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. समकक्षों व सहयोगियों का समर्थन पाएंगे. कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी. निजी विषयों में रुचि लेंगे. जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा. कला कौशल से जगह बनाए रखेंगे. मितभाषी बने रहेंगे. विपक्ष के प्रति सजगता बढ़ाएंगे. परिश्रम से परिणाम पाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- कार्यव्यापार में स्पष्टता बढ़ाएं. विदेश से संबंधित गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. परिश्रम रखेंगे. स्मार्ट वर्किंग पर जोर देंगे. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक हलचल बढ़ी हुई रहेगी. लेनदेन में सावधानी बरतें. पेशेवरों की बात पर ध्यान दें. लोभ प्रलोभन में न आएं. वित्तीय वार्ताएं सफल होंगी. उधार से बचें. विपक्ष की अनदेखी न करें.
प्रेम मैत्री- रिश्तों को निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगे. अपनों के लिए क्षमता से अधिक करने का भाव रहेगा. चर्चा संवाद में धैर्य दिखाएंगे. अपनों का भरोसा बनाए रखें. घर परिवार में हर्ष आनंद बढ़ाएंगे. भावनात्मक चर्चा में सहज रहें. परिवार में सभी से तालमेल बनाकर रखें. परिचितों का साथ रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- जवाबदेही बनाए रखें. सेहत पर ध्यान दें. विनम्रता बढ़ाएं. समकक्षों से तालमेल रहेगा. मनोबल बनाए रहें.
आज का उपाय: ग्रहों के मुखिया भगवान भास्कर सूर्यदेव को अर्घ्यं दें. ओम् सूर्याय नमः एवं ओम् घृणि सूर्याय नमः का जाप करें. सूखे मेवे एवं मिश्री बांटें. वादा निभाएं.
शुभ अंक : 1, 7 और 9
शुभ रंग : लाल गुलाबी
अरुणेश कुमार शर्मा