कार्यगति तेज और सकारात्मक रहेगी. आर्थिक प्रयासों में सहजता बढ़ेगी. वाणी व्यवहार में मिठास बनाए रहेंगे. प्रेम संबंधों में उत्साहित रहेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसरों का लाभ उठाएंगे. सफलता एवं लाभ का प्रतिशत बढ़ा रहेगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. व्यवस्था को मजबूत बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे. पेशेवर मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन से उचित जगह बनाएंगे. महत्व के कार्य गति पाएंगे. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- सक्रियता में वृद्धि होगी. पेशेवर अच्छा करेंगे. तथ्यों पर बल देंगे. व्यापार में तेजी बनी रहेगी. विविध मामलों सक्रियता रखेंगे. समकक्ष सहयोग बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय शुभता बढ़ेगी. करियर पर फोकस रखेंगे. लेनदेन पर नियंत्रण रहेगा. लिखापढ़ी में स्पष्टता रखेंगे. आर्थिक पक्ष प्रभावशाली रहेगा. बैंकिंग के मामले गति लेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम संवाद संवारने में सफल रहेंगे. संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. रिश्ते प्रभावी रहेंगे. मित्रता मजबूत रहेगी. समकक्षों का साथ पाएंगे. मन के मामले सकारात्मक बनेंगे. संबंध मजबूत होंगे. विनम्रता बनाए रखेंगे. वचन निभाएं. मित्रों से मुलाकात होगी. खुशियों को साझा करेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- कला कौशल पर जोर होगा. व्यक्तित्व को बल मिलेगा. योग्यता से राह बनाएंगे. स्पर्धा का भाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. मित्रता बढ़ाएं.
शुभ अंक : 5, 6, और 9
शुभ रंग : अखरोट समान
अरुणेश कुमार शर्मा