मेष राशि: आज आपको हर काम सावधानी से करने की जरूरत है. किसी को पैसा उधार देने से बचें और लोगों से उलझने की कोशिश न करें. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. सेहत का ध्यान रखें और कारोबार में निवेश बढ़ाने से बचें.
जरूरी टिप- धैर्य रखें. शुभ रंग- केसरिया. उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.
वृष राशि: आज आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. हालांकि, धन निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें और अपनी सोच सकारात्मक रखें. कारोबार में लाभ होने के योग हैं.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें. शुभ रंग- हल्का पीला. उपाय- मां लक्ष्मी की आरती करें.
मिथुन राशि: आज आपके करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे. प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं. रिश्तेदारों के साथ संबंधों में तनाव बढ़ाने से बचें. कारोबार में लाभ होने की संभावना है.
जरूरी टिप- आलस्य से बचें. शुभ रंग- सफेद. उपाय- भगवान विष्णु की आरती करें.
कर्क राशि: आज आपकी कार्यकुशलता का पूरा लाभ मिलेगा और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा. पैसों को लेकर ज्यादा तनाव न लें. कारोबार में जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें.
जरूरी टिप- अहंकार से बचें. शुभ रंग- क्रीम. उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.
सिंह राशि: आज आपको धन लाभ हो सकता है और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. हालांकि, आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं और कारोबार से जुड़े जरूरी काम पूरे होंगे.
जरूरी टिप- कम बोलें. शुभ रंग- केसरिया. उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें.
कन्या राशि: आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपके काम समय पर पूरे हो सकते हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपने समय का सही इस्तेमाल करें. किसी के साथ पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने से फिलहाल बचें. कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं.
जरूरी टिप- धैर्य रखें. शुभ रंग- सी ग्रीन. उपाय- गरीबों को पीले फल दान करें.
तुला राशि: आज आपको अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है. रिश्तों को संभालने और करीबियों के साथ तालमेल बनाए रखने का समय है. नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी नई योजना पर चर्चा हो सकती है. बहस से बचें और कारोबार से जुड़े हर काम में सावधानी बरतें.
जरूरी टिप- सेहत पर ध्यान दें. शुभ रंग- सिल्वर. उपाय- भगवान विष्णु की आरती करें.
वृश्चिक राशि: आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. करियर को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है. मित्रों की मदद से आपके कई काम बन सकते हैं. परिवार में खुशहाली बढ़ेगी. पुराने अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है. कारोबार में भी लाभ मिल सकता है.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें. शुभ रंग- मरून. उपाय- किसी गरीब को फल दान करें.
धनु राशि: आज प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं. करियर में बदलाव की योजना बना सकते हैं, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी संभव है. किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. सेहत सामान्य रहेगी. कारोबार में बड़े फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल हो सकता है.
जरूरी टिप- अहंकार से बचें. शुभ रंग- हल्का पीला. उपाय- कन्याओं को कॉपी-पेन दान करें.
मकर राशि: आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम करेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं. कारोबार में धन लाभ के योग हैं.
जरूरी टिप- खर्चों पर नियंत्रण रखें. शुभ रंग- क्रीम. उपाय- किसी गरीब को आटा दान करें.
कुंभ राशि: आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है. खर्चों को कम करने की कोशिश करें. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. उधार के लेनदेन से बचें, क्योंकि कारोबार में नुकसान होने की आशंका है.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें. शुभ रंग- सफेद. उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.
मीन राशि: आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका है. इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें. खानपान में लापरवाही न करें. कारोबार से जुड़े काम पूरे होने के योग हैं.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें. शुभ रंग- हल्का पीला. उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें.
आज का उपाय
अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो गुरुवार के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. इसके लिए गुरुवार का व्रत रखें. भगवान विष्णु की पूजा करें. पीली मिठाई का भोग लगाकर गरीबों में प्रसाद बांटें. इसके अलावा बृहस्पति के बीज मंत्र 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः' का 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इन उपायों से गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी