Aaj ka Rashifal 24 अप्रैल 2026: वृष राशि वालों को बड़ा फायदा होगा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 24 अप्रैल 2026, Horoscope Today: वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको सफलता की ओर ले जाएगा. अध्यात्म और आस्था के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष राशि
आज आपका पूरा ध्यान पारिवारिक सामंजस्य और घर की व्यवस्थाओं पर केंद्रित रहेगा. आप अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे . यदि लंबे समय से कोई व्यक्तिगत अवरोध चल रहा था, तो आज उसका हल निकलने की संभावना है. परिजनों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और पैतृक पक्ष से आपको विशेष सहयोग मिल सकता है. संसाधनों में वृद्धि होगी 

Advertisement

शुभ रंग: मरून

शुभ अंक: 2, 3, 6 और 9

आज का उपाय: शेर पर सवार मां दुर्गा की पूजा करें. उन्हें श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. मिश्री और मीठा जल बांटें और 'ओम शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

वृष राशि
आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. आप सामाजिक कार्यों में अपनी पहचान बनाने और हितलाभ बढ़ाने में सफल रहेंगे. आपकी प्रतिभा में निखार आएगा. आप अपनी सूझबूझ से कठिन कार्यों को भी सरल बना लेंगे. व्यापारिक और वाणिज्यिक विषयों में तेजी देखने को मिलेगी. 

शुभ रंग: ओपल व्हाइट

शुभ अंक: 2, 6 और 9

आज का उपाय: देवी दुर्गा की उपासना करें और श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं. मिश्री व मीठा जल वितरित करें. स्वार्थ का त्याग कर पहल बढ़ाएं.

मिथुन राशि
आज का दिन परिवार की खुशियों को समर्पित रहेगा. आप रिश्तों को बखूबी निभाने में आगे रहेंग.  सभी का विश्वास जीतने में सफल होंगे. घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे उत्सव जैसा माहौल बनेगा. आपके व्यवहार की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी. पैतृक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी .

Advertisement

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8

आज का उपाय: मां दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. घर की साज-सज्जा पर ध्यान दें.

 कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन चहुंओर शुभता लेकर आया है. रचनात्मक प्रयासों को बल मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार होगा. आप अपनी परंपराओं और संस्कारों को महत्व देंगे, जिससे परिवार में आपकी सराहना होगी. नवीन विषयों में आपकी रुचि जगेगी. आप अपनी कार्यव्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण रख पाएंगे. 

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 2, 6 और 8

आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें. मीठा जल और मिश्री बांटें. सहकारिता की भावना को बढ़ावा दें.

सिंह राशि
आज आपको अपने खर्चों और निवेश पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा बजट प्रभावित हो सकता है. रिश्तों में सुधार लाने के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा. न्यायिक मामलों और नियमों के प्रति सजग रहें. किसी भी प्रकार के पेशेवर वाद-विवाद से बचें और कार्यों में स्पष्टता लाएं. दूर देश से जुड़े मामलों में तेजी आ सकती है. 

शुभ रंग: ब्राइट पिंक

शुभ अंक: 1, 2 और 9

आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और 'ओम शुं शुक्राय नमः' का मंत्र जपें. व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं.

Advertisement

कन्या राशि
आज आप श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा और आप प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. विभिन्न मामलों में प्रबंधन और अनुशासन पर आपका जोर रहेगा. अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा. आपको अपनों का भरपूर समर्थन मिलेगा. शुभ कार्यों में गति आएगी और आप नवीन मामलों में बेहतर सामंजस्य बिठा पाएंगे.

शुभ रंग: समुद्री (Sea Green)

शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8

आज का उपाय: देवी दुर्गा को श्रृंगार अर्पित करें. मिश्री बांटें. अपनी सक्रियता बढ़ाएं.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज प्रबंधन और व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी. आप अपनी योजनाओं में अपेक्षित सफलता पाएंगे. बड़ों और वरिष्ठों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. घर-परिवार में आप अधिक समय देंगे, जिससे आपसी तालमेल और व्यवहारिक पक्ष मजबूत होगा. 

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 2, 3 और 9

आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें. मीठा जल बांटें और 'ओम शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. अपना वादा जरूर निभाएं.

 वृश्चिक राशि
आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा. आपके चहुंओर शुभता का संचार होगा. वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको सफलता की ओर ले जाएगा. अध्यात्म और आस्था के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे. आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें.

Advertisement

शुभ रंग: सिंदूरी लाल

शुभ अंक: 2, 6 और 9

आज का उपाय: शेर पर सवार मां दुर्गा की पूजा करें. श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं और संभव हो तो किसी तीर्थ स्थान के दर्शन करें.

धनु राशि
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. मौसमी बीमारियों और खान-पान के प्रति सजग रहें. कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें और विवेक व विनम्रता से आगे बढ़ें. अनजान लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. परिवार के सदस्यों को साथ लेकर चलने की कोशिश करें. 

शुभ रंग: चुनरी लाल

शुभ अंक: 2, 3, 6 और 9

आज का उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें. मिश्री और मीठा जल बांटें. जीवन में अनुशासन बढ़ाएं.

मकर राशि
साझा प्रयासों और टीम वर्क में आपको अच्छी सफलता मिलेगी. आपके सुख-वैभव में वृद्धि होगी. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. भूमि और भवन से जुड़े मामलों में सक्रियता रहेगी. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी. आपका मनोबल ऊंचा रहेगा. 

शुभ रंग: मड कलर (Mud Color)

शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9

आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें. 'ओम शुं शुक्राय नमः' का जाप करें और अपनी सोच को सकारात्मक व बड़ी रखें.

 कुंभ राशि
आज आपको अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रखना होगा. किसी के लोभ या प्रलोभन में न आएं. समय प्रबंधन और सहनशीलता आपकी सफलता की कुंजी बनेगी. रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन बातचीत के दौरान धैर्य और विनम्रता बनाए रखें. अनुभवियों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी.

Advertisement

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

शुभ अंक: 2, 6 और 8

आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. अपने कार्यों का प्रबंधन बेहतर करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा. आप अपनी बुद्धिमत्ता और प्रतिभा से सबको प्रभावित करेंगे. बड़ों की आज्ञा का पालन करें. रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें. मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा. आप अपनी मन की बात कहने में सफल रहेंगे.

शुभ रंग: वासंती (Yellow)

शुभ अंक: 2, 3 और 6

आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें. मिश्री और मीठा जल बांटें. किसी भी अच्छे कार्य के लिए पहल करने में संकोच न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement