मेष राशि
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में गति बनी रहेगी और अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी और जिम्मेदार लोगों से नजदीकी बनेगी. परिवार से जुड़ी स्थितियां भी बेहतर होंगी. भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.
लकी नंबर: 1, 2, 7, 9
लकी कलर: सिंदूरी लाल
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें, “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.
वृष राशि
भाग्य का साथ मिलने से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा.
लकी नंबर: 2, 6, 7
लकी कलर: सिल्वर
आज का उपाय: शिव मंत्रों का जाप करें और दान-पुण्य बढ़ाएं.
मिथुन राशि
समय थोड़ा धीमा रह सकता है, इसलिए धैर्य जरूरी है. विवादों से बचें और सावधानी से निर्णय लें. स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें. विनम्र व्यवहार आपको लाभ देगा.
लकी नंबर: 1, 2, 5, 7
लकी कलर: मूनलाइट
आज का उपाय: जरूरतमंद लोगों की मदद करें और शिव आराधना करें.
कर्क राशि
टीमवर्क में सफलता मिलेगी और करियर में प्रगति होगी. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. साझेदारी के कामों में लाभ मिल सकता है. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी.
लकी नंबर: 1, 2, 7
लकी कलर: हल्का गुलाबी
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और परिवार के साथ समय बिताएं.
सिंह राशि
कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी और पेशेवर अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. लेनदेन में सावधानी जरूरी है. जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें.
लकी नंबर: 1, 2, 7
लकी कलर: गहरा गुलाबी
आज का उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें.
कन्या राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा. शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. मनोरंजन और यात्रा के अवसर भी बनेंगे.
लकी नंबर: 1, 2, 5, 7
लकी कलर: सफेद चंदन
आज का उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें.
तुला राशि
घरेलू मामलों में संतुलन बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें. आय में वृद्धि के संकेत हैं. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
लकी नंबर: 6, 7, 9
लकी कलर: स्फटिक जैसा
आज का उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें और संयम रखें.
वृश्चिक राशि
साहस और आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी. भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे. व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी.
लकी नंबर: 1, 7, 9
लकी कलर: मरून
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि
घर में खुशियों का माहौल रहेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.
लकी नंबर: 1, 2, 3, 7
लकी कलर: भगवा
आज का उपाय: भगवान विष्णु की आरती करें.
मकर राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. प्रियजनों का सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर: 2, 7, 8
लकी कलर: मूनस्टोन
आज का उपाय: शिव जी को जल अर्पित करें.
कुंभ राशि
आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें. रिश्तों में सुधार होगा. योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं.
लकी नंबर: 2, 7, 8
लकी कलर: वाटर ब्लू
आज का उपाय: ध्यान और संयम बनाए रखें, शिव मंत्र का जाप करें.
मीन राशि
व्यापार और करियर में प्रगति के संकेत हैं. महत्वपूर्ण फैसले लेने का समय है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार से खुशियां मिलेंगी.
लकी नंबर: 1, 2, 3, 7
लकी कलर: आम्र रंग
आज का उपाय: शिव आराधना करें और सकारात्मक सोच रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा