मेष- मानसिक चिंता हो सकती है. आंखों में कोई समस्या हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. खर्चों पर नियंत्रण रखें.
वृषभ- धन की समस्याएं हल होगीं, यात्रा के योग हैं. पद प्रतिष्ठा में सुधार होगा. मान-सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन- तनाव हो सकता है, नौकरी की स्थिति में सुधार होगा. रिश्ते बेहतर होंगे, दौड़ भाग बढ़ेगी.
कर्क- बड़ी समस्या को हल कर लेंगे, बदलाव के संकेत हैं. करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
सिंह- करियर में सावधानी रखें, धन के लेन-देन का ख्याल रखें. सेहत की समस्याओं से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें.
कन्या- छोटी यात्रा के योग हैं, आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है. करियर में लाभ मिलेगा.
तुला- करियर की समस्याएं हल होंगी, धन के मामले धीरे-धीरे बेहतर होंगे. अनावश्यक खर्चा बढ़ेगा.
वृश्चिक- सेहत की समस्याएं दूर होंगी, धन लाभ के योग हैं. व्यस्तता और मान सम्मान बढ़ने के योग हैं.
धनु- निर्णय सोच समझकर लें, अपनी योजनाएं किसी को न बताएं. संपत्ति क्रय कर सकते हैं, समस्याएं हल होंगी.
मकर- घर में मांगलिक कार्य होंगे, विवाह के मामलों में सफलता मिलेगी. सेहत खराब हो सकती है, अपयश से बचें.
कुंभ- किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. करियर की समस्याएं हल होंगी. आर्थिक पक्ष अच्छा होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें.
मीन- चिंता की स्थिति दूर होगी, परिवार का साथ बना रहेगा. करियर में सुधार होगा. कर्जों से छुटकारा मिलेगा.