नवंबर माह का नया सप्ताह 2 नवंबर से 7 नवंबर तक रहने वाला है. यह सप्ताह साल के सबसे बड़े त्योहारों के बीच आ रहा है. इस सप्ताह धनतेरस, नरक चतुर्दशी और दीपावली जैसे पावन पर्व मनाए जाएंगे. ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो इस सप्ताह कर्क राशि में चंद्रमा और मंगल की युति रहेगी. सिंह राशि में गुरु और केतु विराजमान रहेंगे. तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग रहेगा. वहीं, कुंभ राशि में राहु और मीन एकसाथ होंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण मिश्र का कहना है कि इस सप्ताह मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मकर राशि पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहेगी.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह आर्थिक रूप से राहत देने वाला हो सकता है. धन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और घरपरिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. हालांकि, इस दौरान कुछ जरूरी खर्च भी सामने आ सकते हैं. इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर होगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा. वहीं, कारोबार करने वालों को मुनाफा मिल सकता है. कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो सोमवार और मंगलवार का दिन अनुकूल रह सकता है.
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: रोजाना भगवान शिव को जल चढ़ाएं.
वृष राशि
वृष राशि वालों को इस सप्ताह कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं. ऐसे में बचत पर ध्यान देना जरूरी होगा. नौकरी करने वालों को काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालना चाहिए. कारोबारियों के लिए धैर्य और समझदारी से काम करने का समय है. जल्दबाजी से बचेंगे तो लाभ की स्थिति बनी रह सकती है. महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बुधवार और शुक्रवार का दिन बेहतर रह सकता है. मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें और खर्चों पर नियंत्रण रखें.
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: रोजाना मां लक्ष्मी की आरती करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं. हालांकि, कामकाज की व्यस्तता बनी रह सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. कोई जरूरी काम शुरू करना है या बड़ा फैसला लेना है तो बुधवार और शुक्रवार का दिन चुन सकते हैं. इस सप्ताह संक्रमण से जुड़ी बीमारियों से सावधान रहें. किसी के साथ मतभेद बढ़ाने से बचें.
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: रोजाना शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत और धैर्य के साथ काम करना होगा. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. उधार लेकर कोई नया काम शुरू करने से बचें. अपनी आमदनी और खर्च का हिसाब रखें. नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे. कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है और लाभ मिलने की संभावना है. सोमवार और मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें. मानसिक तनाव से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ रंग: सफेद
उपाय: रोजाना 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. समाज में मानसम्मान मिल सकता है. इस सप्ताह प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं. पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला लेना चाहते हैं तो गुरुवार का दिन चुन सकते हैं. खर्चों को जरूरत से ज्यादा न बढ़ने दें. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बनाए रखें. नकारात्मक विचारों से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद होगा.
शुभ रंग: पीला
उपाय: रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. हालांकि, आमदनी के साथ खर्चों पर भी नजर रखनी होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाने का समय है. कारोबारियों को कर्ज लेकर खर्च बढ़ाने से बचना चाहिए. बुधवार और शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अनुकूल माना गया है. इस सप्ताह अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में भी सावधानी बरतें और किसी के साथ बेवजह विवाद न बढ़ने दें.
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: रोजाना शिव परिवार का जल से अभिषेक करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक और पेशेवर मामलों में सकारात्मक रह सकता है. धन की स्थिति में सुधार होगा और मानसम्मान बढ़ने के अवसर मिलेंगे. करियर में आगे बढ़ने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा. कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो शुक्रवार का दिन अनुकूल रह सकता है. इस सप्ताह अपने व्यवहार में अहंकार न आने दें. किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और बातचीत में संयम बनाए रखें.
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: रोजाना मां लक्ष्मी की आरती करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह कामकाज में सफलता लेकर आ सकता है. नौकरी और कारोबार दोनों क्षेत्रों में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. धन लाभ के अवसर भी बनेंगे. परिवार में चल रही परेशानियां धीरेधीरे कम हो सकती हैं. सोमवार और मंगलवार को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना बेहतर रहेगा. इस दौरान संक्रमण से जुड़ी बीमारियों से बचाव करें. किसी के साथ लड़ाईझगड़े में न पड़ें. अपने काम पर ध्यान बनाए रखें.
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोग नई जिम्मेदारियों या नौकरी बदलने से जुड़े फैसले पर विचार कर सकते हैं. व्यापारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है. पुराने और अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो गुरुवार का दिन अनुकूल रह सकता है. इस सप्ताह मन में नकारात्मक विचार न आने दें. अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें और अहंकार से बचें.
शुभ रंग: पीला
उपाय: रोजाना भगवान विष्णु की आरती करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. धन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और मानसिक तनाव से भी राहत मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. इस सप्ताह कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है. कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो शुक्रवार का दिन चुन सकते हैं. हालांकि, जल्दबाजी में निर्णय न लें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. परिवार के सदस्यों की सलाह लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: रोजाना भगवान शिव को जल अर्पित करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत का फल मिल सकता है. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे. हालांकि, सफलता के लिए कामकाज में अधिक सजगता और निरंतर प्रयास जरूरी होंगे. अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से पूरा करें. गुरुवार और शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अनुकूल माना गया है. खर्चों को बजट से बाहर न जाने दें. मन में नकारात्मक विचार न पालें. धैर्य के साथ काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. इस सप्ताह महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे. सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है. कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो सोमवार और गुरुवार का दिन चुन सकते हैं. अपने काम समय पर पूरा करें. आलस्य के कारण जरूरी काम न टालें. स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें. खानपान का ध्यान रखें और यदि नियमित रूप से दवा लेते हैं तो समय पर लेना न भूलें.
शुभ रंग: पीला
उपाय: रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करें.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी