Surya Grahan 2026: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. भारतीय समय के अनुसार, यह दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा और सामान्य धार्मिक कार्य पहले की तरह किए जा सकेंगे.
ज्योतिष की दृष्टि से यह दिन खास माना जा रहा है, क्योंकि आज चंद्रमा एक साथ अपनी राशि और नक्षत्र दोनों में गोचर करेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है. इसके बाद रात लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में चला जाएगा. एक ही दिन में राशि और नक्षत्र परिवर्तन की इस स्थिति को चंद्रमा का डबल ट्रांजिट कहा जा रहा है. ज्योतिष मान्यता है कि इसका असर मानसिक स्थिति, पारिवारिक माहौल और आर्थिक फैसलों पर पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं कि उन राशियों के बारे में जिन्हें इस दिन थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों का मन इस दिन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. छोटी-छोटी बातों पर चिंता बढ़ सकती है. काम के दबाव या थकान के कारण सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें. वैवाहिक जीवन में बहस से बचें और शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. परिवार में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहकर बात करना बेहतर रहेगा. धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. इस दिन बड़ा निवेश या जोखिम भरा फैसला टालना ही समझदारी होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए भी यह समय थोड़ा संयम रखने का है. पार्टनर या करीबी लोगों की सलाह को अनदेखा न करें. पेट या पाचन से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें. आर्थिक मामलों में उम्मीद से कम लाभ मिल सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है.
aajtak.in