Shukra Gochar: 8 जून को शुक्र गोचर, 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! ऐसे करें बचाव

Shukra Gochar:8 जून 2026 को शुक्र का कर्क राशि में गोचर हो रहा है. जानें मेष, कन्या, धनु और कुंभ समेत सभी राशियों पर इसका प्रभाव और अशुभ प्रभाव से बचने के ज्योतिषीय उपाय.

Advertisement
जानें 8 जून 2026 के इस गोचर से जुड़ी सभी जानकारी! (Photo: ITG) जानें 8 जून 2026 के इस गोचर से जुड़ी सभी जानकारी! (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, प्रेम और वैभव का कारक माना गया है. 8 जून 2026 को शुक्र अपनी चाल बदलते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ खास राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आइए जानते हैं किन लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है.

Advertisement

इन राशियों को रहना होगा सावधान
मेष: इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है . आय के स्रोतों में कमी महसूस हो सकती है. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, इसलिए संवाद में सावधानी बरतें.

कन्या: ऑफिस में कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहें. किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है.

धनु: पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, मानसिक शांति में कमी आ सकती है. निवेश करने से बचें. किसी भी बड़े निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें. 

कुंभ: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. मानसिक दबाव के कारण आपको काम में एकाग्रता बनाने में कठिनाई हो सकती है. आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लें. 

नकारात्मक प्रभाव कम करने के उपाय
यदि आप शुक्र के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं, तो ज्योतिष के अनुसार ये उपाय कारगर हो सकते हैं. 

Advertisement

नियमित रूप से 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें. 

शुक्रवार का व्रत रखें और माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं. 

शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध या चीनी का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »