Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है. उनकी चाल और नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि अगले साल फरवरी तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. ऐसे में आने वाले करीब 100 दिन पांच राशियों के लिए राहत और तरक्की के अवसर लेकर आ सकते हैं. लंबे समय से नौकरी, कारोबार और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे जातकों को धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन पांच राशियों के लिए शनि का यह नक्षत्र गोचर शुभ माना जा रहा है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आने वाले 100 दिन करियर के लिहाज से अच्छे रह सकते हैं. नौकरी में लंबे समय से आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और कारोबार में नए अवसर सामने आ सकते हैं. मेहनत का फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि, सफलता के लिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है. निजी जीवन में चल रही उलझनें कम होंगी. अधूरे काम पूरे होने के संकेत हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक मामलों में बड़े फैसले सोच-समझकर लें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करियर में आगे बढ़ने के मौके ला सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं. प्रमोशन और आय में बढ़ोतरी की संभावना भी बन सकती है.
मकर राशि
मकर राशि वालों को कामकाज में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. कारोबार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. आमदनी के नए रास्ते खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. लंबे समय से अटके काम भी आगे बढ़ सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला समय धीरे-धीरे राहत देने वाला हो सकता है. नौकरी और कारोबार से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चलने के कारण कुछ मामलों में धैर्य रखना होगा.
शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर का महत्व
ज्योतिष में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संबंध स्थिरता, धैर्य, गंभीरता और आध्यात्मिक चिंतन से माना जाता है. इसके स्वामी शनि हैं. इसलिए इस नक्षत्र में शनि की स्थिति को विशेष महत्व दिया जाता है. शनि की चाल धीमी होने के कारण उनके प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की मान्यता है. हालांकि, इसका परिणाम हर व्यक्ति की जन्मकुंडली में शनि की स्थिति और दशा के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
aajtak.in