Shani Ketu Shadashatak Yog 2026: जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित होते हैं, तो षडाष्टक योग बनता है. संयोगवश शनि और केतु के बीच अभी यह योग बना हुआ है और 25 नवंबर तक रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि और केतु का षडाष्टक चार राशियों के लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है. इन राशियों को शनि और केतु की कृपा से साल के आखिर तक कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
यह समय रुके हुए कामों को गति देने वाला साबित हो सकता है. जिन लोगों को लंबे समय से संपत्ति, गाड़ी-वाहन या निवेश से जुड़े जो काम अटके हुए थे, उनके काम बनेंगे. साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे बड़े फैसले लेने में आसानी होगी. वहीं, फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की भी संभावना बन रही है.
मिथुन राशि
यह योग आपको मुश्किल परिस्थितियों में भी फायदा दिला सकता है. कोर्ट-कचहरी या किसी कानूनी विवाद से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है. कानूनी मामलों में सफलता और बड़ी जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं. आर्थिक रूप से भी यह समय मजबूत रहने वाला है और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे जातकों को अच्छे पैकेज के साथ कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे. आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि सुख-सुविधाओं पर खर्च भी बढ़ सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह योग व्यापारिक सफलता के संकेत दे रहा है. कारोबार में बड़ी डील मिलने या नए विस्तार की संभावना है. साझेदारी वाले कामों में अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार में चल रही परेशानियां कम होंगी और जीवनसाथी के सहयोग से भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निवेश किया जा सकता है.
aajtak.in