Sawan 2026: सावन शुरू होने से ठीक पहले ग्रहों की बड़ी हलचल! गुरु, बुध और शनि की कृपा से इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय

Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू होने से पहले ग्रहों की स्थिति में एक दुर्लभ बदलाव देखने को मिल रहा है. ग्रहों की इस बदलती चाल से कई राशियों के जीवन में खुशियों का अंबार लगने वाला है. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनपर पूरे सावन भोलेनाथ की कृपा बरसेगी.

Advertisement
सावन की राशियां (Photo: ITG) सावन की राशियां (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

Sawan 2026: पावन सावन मास की शुरुआत से ठीक पहले ग्रहों का एक बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग बनने जा रहा है. सावन का महीना शुरू होने से पहले ही देवगुरु बृहस्पति, ग्रहों के राजकुमार बुध और कर्मफलदाता शनि देव की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन तीनों प्रमुख ग्रहों की स्थिति में बदलाव का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह बदलाव भाग्योदय और तरक्की के नए द्वार खोलने वाला है.

Advertisement

आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति 19 जुलाई को पुष्य नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर कर चुके हैं. वहीं 25 जुलाई को बुद्धि और व्यापार के कारक बुध ग्रह उदित हो चुके हैं, और 27 जुलाई को शनि देव अपनी स्वराशि मीन में वक्री (उल्टी) चाल से चलना शुरू कर चुके हैं. सावन से ठीक पहले त्रिग्रही हलचल का यह प्रभाव किन 5 राशियों के लिए सबसे ज्यादा फलदायी रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries)

गुरु के नक्षत्र गोचर और बुध के उदय होने से मेष राशि के जातकों को करियर में बड़ा उछाल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे. नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और वेतन वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं. बुध के उदित होने और गुरु के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी. अटका हुआ धन वापस मिलेगा. व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. जो लोग नए प्रोजेक्ट्स शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

गुरु का पुष्य नक्षत्र में जाना और सावन से ठीक पहले का यह दुर्लभ संयोग कर्क राशि वालों के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है. संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.

तुला राशि (Libra)

शनि की वक्री चाल और गुरु-बुध की स्थिति तुला राशि के जातकों के लिए मिले-जुले लेकिन करियर में फायदेमंद परिणाम लाएगी. विदेश से जुड़ा व्यापार करने वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

मीन राशि (Pisces)

शनि आपकी ही राशि में वक्री हुए हैं, लेकिन गुरु और बुध की शुभ स्थिति के कारण आपको पुरानी समस्याओं और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और पुराने किसी बड़े निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

सावन से पहले शुभ प्रभाव बढ़ाने के उपाय

- प्रतिदिन शिवलिंग पर शुद्ध जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें.
- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.
- शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »