Sawan 2026: सावन का महीना 30 जलाई से शुरू, तुला सहित ये 4 राशि वाले होंगे अमीर

इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस बार सावन में कई शुभ संयोग बनने वाले हैं और यह महीने चार राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है.

Advertisement
भगवान शिव के भक्तों को यह महीना अत्यंत प्रिय है. (Photo: ITG) भगवान शिव के भक्तों को यह महीना अत्यंत प्रिय है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन शुरू होने वाला है. इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक रहेगा. भगवान शिव के भक्तों को यह महीना अत्यंत प्रिय है. इस महीने शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर भी जाते हैं और शिवरात्रि के दिन गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल सावन में कई शुभ संयोग भी बनने वाले हैं, जो कुछ खास राशि के जातकों को लाभान्वित कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि सावन का महीना किन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है.

Advertisement

मेष राशि
सावन का महीना मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में धीरे-धीरे लाभ बढ़ने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन संबंधी मामलों में राहत महसूस हो सकती है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में अपनी मेहनत का संतोषजनक परिणाम मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की सराहना हो सकती है. जिन कार्यों में अब तक बाधाएं आ रही थीं, उनमें प्रगति होने के योग हैं. पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा. साथ ही, पहले किए गए निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है.

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए सावन उन्नति और नए अवसरों का समय साबित हो सकता है. यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो अनुकूल समाचार मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आमदनी बढ़ने के साथ-साथ बचत करने के भी अच्छे अवसर बनेंगे. परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रह सकता है. लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है. व्यापार में नए लोगों के साथ जुड़कर आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति और खुशियों का माहौल रहेगा. वहीं, किसी पुराने विवाद या मतभेद का समाधान भी निकल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »