Masik Career Rashifal August 2026: कुंभ राशि में नई नौकरी मिलने के योग! जानें आपके लिए कैसा रहेगा अगस्त

अगस्त का महीना शुरू होने वाला है. ज्योतिषविद ने ग्रहों की चाल के आधार पर बताया है कि यह महीना करियर के लिहाज से हर राशि के लिए बेहद खास रहने वाला है. कुछ को बड़ी उपलब्धियां इस महीने मिल सकती हैं. जबकि कुछ लोगों को चिंताजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
करियर के लिहाज से अगस्त का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आने वाला है. (Photo: ITG) करियर के लिहाज से अगस्त का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आने वाला है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

अगस्त का महीना शुरू होने वाला है. यह पूरा महीना हिंदू कैलेंडर के श्रावण मास के साथ आगे बढ़ेगा, जो कि भगवान शिव को बहुत प्रिय है. ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो इस महीने की शुरुआत में गुरु-सूर्य कर्क राशि में युति बनाएंगे. राहु-चंद्रमा कुंभ राशि में एकसाथ होंगे. वहीं मिथुन राशि में बुध, कन्या राशि में शुक्र, मीन राशि में शनि और सिंह राशि में केतु रहने वाला है. आइए जानते हैं कि करियर के लिहाज से अगस्त का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आने वाला है.

Advertisement

मेष राशि
अगस्त में नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है. यात्राएं संभव हैं. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर निभाएं. विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी.

वृष राशि
करियर में आपकी समझ और अनुभव काम आएंगे. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है. व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे. नए लोगों से जुड़ना भविष्य में लाभ देगा.

मिथुन राशि
इस महीने मेहनत सामान्य से अधिक करनी पड़ेगी. कार्यस्थल पर आपकी पहचान मजबूत होगी. व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. साझेदार के साथ मतभेद बढ़ने से पहले बातचीत से समाधान निकालें.

कर्क राशि
काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यापार करने वालों को साझेदारी में संतुलन बनाए रखना सफलता दिलाएगा.

Advertisement

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य से आगे बढ़ेंगे. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, फिर भी आपका प्रदर्शन मजबूत रहेगा. व्यापार में बड़ा निवेश टालें. विदेशी कारोबार से अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

कन्या राशि
अगस्त आपके उत्साह और मेहनत को नई पहचान दिला सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. जल्दबाजी से बचें. व्यापार में बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा. महीने के अंत में प्रगति संभव है.

तुला राशि
नौकरी में तरक्की और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे. व्यापार में यात्राएं लाभ देंगी. नए संपर्क भविष्य में उन्नति का रास्ता खोल सकते हैं.

वृश्चिक राशि
महीने की शुरुआत में काम में मन कम लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में लाभ मिलेगा. साझेदार के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा.

धनु राशि
करियर में मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. काम का दबाव रहेगा, फिर भी स्थिति मजबूत होगी. व्यापारियों को वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. यात्रा से लाभ मिल सकता है.

मकर राशि
अगस्त में कार्यक्षेत्र में लगातार प्रयास सफलता दिलाएंगे. जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. धैर्य बनाए रखें. व्यापार में जल्दबाजी से बचें. महीने के अंतिम दिनों में नए अवसर और लाभ मिलने के संकेत हैं.

Advertisement

कुंभ राशि
नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. व्यापार में कानूनी और दस्तावेजी मामलों में सावधानी रखें.

मीन राशि
कार्यक्षेत्र में संयम और मधुर व्यवहार आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा. मेहनत का अच्छा परिणाम महीने के उत्तरार्ध में मिलेगा. व्यापार में उन्नति के योग हैं. साझेदारों के साथ संबंध मजबूत बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »