Mangal Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव 24 जुलाई को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. मृगशिरा मंगल देव का स्वयं का ही नक्षत्र है, जिसे ऊर्जा, साहस, जिज्ञासा और अन्वेषण का प्रतीक माना जाता है. जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करता है, तो उसके शुभ प्रभावों में जबरदस्त वृद्धि होती है. मंगल का अपनी ही राशि और नक्षत्र के प्रभाव में आना कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.
मेष राशि (Aries)
चूंकि मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए मृगशिरा नक्षत्र में उनका प्रवेश आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा. आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे. अटके हुए धन की प्राप्ति होगी. यदि आप प्रॉपर्टी या जमीन में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे अनुकूल है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में मुनाफे के नए स्रोत बनेंगे. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह समय शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता पाने का है. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. जो लोग लंबे समय से बीमार थे, उनकी सेहत में सुधार होगा. खेल, राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को इस अवधि में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से बेहद मजबूत साबित होने वाला है. आपकी सैलरी में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी. परिवार में आपका दबदबा बढ़ेगा. भाइयों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा.
बाकी राशियों पर प्रभाव
वृषभ, कन्या और कुंभ राशि
इन राशियों के लिए समय सामान्य रूप से फलदायी रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें.
मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि
इन राशियों को अपनी वाणी और गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और धन का निवेश सोच-समझकर करें.
उपाय
मंगल के इस गोचर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
aajtak.in