Mangal Gochar 2026: अगले 37 दिन मंगल मचाएंगे धमाल, 12 नवंबर तक 5 राशियां रहेंगी मालामाल

Mangal gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क राशि में संचरण करने वाले हैं. मंगल का यह गोचर लकी राशियों के जीवन में धन-संपदा में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में मजबूती लाने वाली है.

Advertisement
मंगल गोचर 2026 (Photo: Nasa) मंगल गोचर 2026 (Photo: Nasa)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि और आर्थिक गतिविधियों का मुख्य कारक माना जाता है. जब भी मंगल अपनी स्थिति या राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. वर्तमान में मंगल देव चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान हैं और इस राशि में वे 12 नवंबर 2026 तक संचरण करने वाले हैं.

Advertisement

कर्क राशि में मंगल का यह गोचर कुछ चुनिंदा राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो रहा है. इस समयावधि को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इन राशियों के लिए एक 'स्वर्णिम काल' माना जा रहा है, जिसमें इन्हें करियर और धन के मामले में बंपर फायदे मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि 12 नवंबर तक का यह समय किन 5 भाग्यशाली राशियों के लिए शानदार रहने वाला है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर आर्थिक मोर्चे पर ढेरों खुशियां लेकर आया है. इस दौरान आपकी धन-संपदा में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी. लंबे समय से अटके हुए वित्तीय मामलों में स्थिरता आएगी और पैसों की तंगी दूर होगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति (Promotion) के साथ आय में इजाफा मिल सकता है. इसके अलावा भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के भी प्रबल योग बन रहे हैं.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

चूंकि, मंगल का यह गोचर आपकी ही राशि यानी कर्क में हुआ है, इसलिए यह आपके लिए बेहद सकारात्मक परिणाम लेकर आया है. इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. यदि आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने के पूरे आसार हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. आपके बिगड़े हुए कार्य तेजी से पटरी पर लौट आएंगे.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है. आपको अचानक से बड़े आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से भी जबरदस्त फायदा हो सकता है. व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल हो सकती है. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. आप परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों की व्यावसायिक स्थिति इस गोचर के प्रभाव से बेहद मजबूत होगी. आप कार्यक्षेत्र में बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में पूरी तरह कामयाब रहेंगे. समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में इजाफा होगा. किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को नई दिशा दे सकती है. उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा.

Advertisement

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्य का पूरा साथ दिलाने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया जाएगा. आय और खर्चों के बीच बेहतरीन संतुलन बना रहेगा. परिवार से जुड़ी पुरानी परेशानियां और मतभेद खत्म होने लगेंगे. किसी बेहतरीन शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप हर क्षेत्र में आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »