29 अक्टूबर को सुहागनें करवा चौथ का व्रत रखेंगी. इस दिन सुबह लगभग 09:39 बजे शुक्र उदित होंगे. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य और दांपत्य जीवन के कारक माना गया है. इस वक्त वक्री शुक्र तुला राशि में सूर्य के नीचत्व को भी भंग कर रहा है. शुक्र पर कर्क राशि में नीच अवस्था में बैठे मंगल की भी दृष्टि रहेगी. सूर्य से करीब 8 डिग्री के भीतर होने पर शुक्र को अस्त माना जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के छठे भाव में ग्रहों की यह स्थिति बन रही है. शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, जबकि मंगल की दृष्टि सहयोग देने वाली बताई गई है. ऐसे में रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाने और पुरानी समस्याओं को सुलझाने के लिए समय का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं. यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हैं, तो बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के पंचम भाव यानी प्रेम भाव में यह स्थिति बन रही है. इस दौरान रिश्तों में विश्वास बढ़ाने के लिए अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना जरूरी होगा. पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का अवसर मिल सकता है. परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर उलझन है, तो उसे मन में रखने के बजाय खुलकर चर्चा करें. इससे आपसी समझ बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
धनु राशि
धनु राशि के लाभ भाव में यह ग्रह स्थिति बनेगी. अचानक लाभ मिलने की स्थिति बन सकती है. वैवाहिक जीवन के लिहाज से समय ठीक बताया गया है. लेकिन प्रेम संबंधों में कुछ दिक्कतें महसूस हो सकती हैं. इसलिए रिश्तों में प्रसन्नता बनाए रखने के लिए साझा योजनाएं बनाएं और एक-दूसरे के साथ मित्रवत व्यवहार करें. किए गए वादों को पूरा करना भी जरूरी रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के भाग्य भाव में यह स्थिति बनेगी. जीवनसाथी के माध्यम से लाभ मिलने की संभावना बताई गई है. ऐसे में उनकी सलाह को गंभीरता से सुनना फायदेमंद हो सकता है. धार्मिक गतिविधियों या भविष्य की योजनाओं पर साथ बैठकर चर्चा करने से आपसी नजदीकियां बढ़ सकती हैं. विचारों में लचीलापन रखें और किसी भी फैसले में एक-दूसरे की राय को महत्व दें.
मीन राशि
मीन राशि के अष्टम भाव में यह स्थिति बनेगी. आर्थिक मामलों के लिहाज से स्थिति ठीक बताई गई है, लेकिन पारिवारिक और दांपत्य सुख में अचानक परेशानी महसूस हो सकती है. ऐसे में भावनात्मक और पैसों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा. किसी बात को मन में दबाकर रखने के बजाय शांतिपूर्वक चर्चा करें. आपसी संवाद से गलतफहमियों को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है.
अंशु पारीक