मेष (Aries)
कल का दिन धैर्य की परीक्षा का हो सकता है. अन्य से सहमति जताने में जल्दी न करें. उचित सोच-विचार के बाद ही कोई निर्णय लें. सबका मान-सम्मान बनाए रखें. सहज गति से आगे बढ़ते रहें. आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखें. घर-परिवार में शुभता रहेगी. अपनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे. परस्पर विश्वास रखें. नीति-नियमों पर फोकस रहेगा. पहल करने के नजरिए से बचें. विनम्रता से काम निकालेंगे. धैर्य से कार्य करने पर जोर होगा. पेशेवर मामलों के परिणाम साधारण बनेंगे.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: गेंहुंआ | शुभ अंक: 7, 8 और 9
वृष (Taurus)
कल का दिन महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को गति देने वाला होगा. औद्योगिक मामलों में तेजी रखेंगे. भेंटवार्ताओं में पहल बनाए रखेंगे. प्रस्तावों को लंबित रखने से बचें. साझीदारी बढ़ाने का प्रयास रहेगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी. नेतृत्व क्षमता निखार पाएंगे. साथी व समकक्ष सहयोगी होंगे. कार्यों में तेजी दिखाएंगे. भावनात्मक पक्ष मजबूत रखेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. जीवन में सहजता व सात्विकता बनाए रखें. संबंधों में सामंजस्य पर जोर देंगे.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: चांदी समान | शुभ अंक: 6, 7, 8 और 9
मिथुन (Gemini)
कल का दिन आर्थिक मामलों में सोच-विचारकर निर्णय लेने का है. सेहत का ख्याल रखें. कामकाजी स्थिति मिश्रित रहेगी. सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अनुभवी लोगों से तालमेल बनाए रखेंगे. वरिष्ठों से मुलाकात सफल रहेगी. आपसी सामंजस्य पर जोर बढ़ाएं. परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लें. कामकाजी चर्चा व संवाद पर फोकस रखें. मेहनत और लगन से राह निकालें. पेशेवर कार्यों में धैर्य बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक प्रयासों में अनदेखी से बचें.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 5, 7, 8 और 9
कर्क (Cancer)
कल का दिन मित्रों और पेशेवरों की मदद से कामकाज में वृद्धि का है. विभिन्न कार्यों को गति देंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. तेजी करने का भाव रहेगा. मानसिक मामलों में सहजता रहेगी. अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. लाभ निखार पाएगा. प्रिय के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे. भ्रमण एवं मनोरंजन के अवसर बनेंगे. सफलता की संभावनाएं बढ़त पर रहेंगी. भावुकता पर नियंत्रण रखें. करीबियों का साथ व समर्थन बनाए रखें.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: एक्वा ब्लू | शुभ अंक: 2, 7, 8 और 9
सिंह (Leo)
कल का दिन अपनों से अधिक अपेक्षाएं न रखने का है. आवश्यक चर्चा में उतावली न करें. परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएं. निजी विषयों में रूटीन बनाए रखें. पेशेवरों का समर्थन पाएंगे. बाहरी लोगों की बातों में आने से बचें. भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है. आवेश में नहीं आएंगे. खुशी बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे. करियर-व्यापार में सफल होंगे. सहजता से आगे बढ़ते रहें.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: जामुनी | शुभ अंक: 1, 7 और 9
कन्या (Virgo)
कल का दिन उद्योग-व्यापार के विस्तार पर ध्यान देने का है. चर्चा-संवाद में पहल बनाए रखेंगे. जिम्मेदारों से जरूरी संवाद बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. वाणिज्यिक प्रयासों में सक्रियता बढ़ेगी. कामकाज में प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी. साहस व पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. आशंकाओं से मुक्त रहेंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे. संपर्क एवं सामंजस्य बनाए रखेंगे. व्यावसायिक लक्ष्य पूरे करेंगे. यात्रा हो सकती है.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: समुद्री | शुभ अंक: 5, 7, 8 और 9
तुला (Libra)
कल घर में सुख का वातावरण रहेगा. अपनों के साथ यादें साझा करेंगे. लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर होगा. निजी वार्ताएं प्रभावी बनी रहेंगी. परंपरागत विषयों में उत्साह दिखाएंगे. पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. संग्रह व संरक्षण में विश्वास बढ़ेगा. परिजनों का भरोसा जीतेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. वाणी व व्यवहार से सब प्रसन्न रहेंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: स्फटिक के समान | शुभ अंक: 6, 7, 8 और 9
वृश्चिक (Scorpio)
कल श्रेष्ठ कार्यों को गति देने में आप आगे रहेंगे. पेशेवर सफलता से उत्साहित रहेंगे. विविध कार्यों में इच्छित परिणाम बनेंगे. साख और सम्मान में वृद्धि होगी. रचनात्मक प्रयासों को बढ़ाएंगे. नीति-रीति का पालन करेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. कला-कौशल को दिखाने के अवसर बढ़ेंगे. रचनात्मक व्यवसाय में प्रभावी रहेंगे. इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. नवीनता पर जोर रखेंगे. मानसिक शक्ति को बल मिलेगा. सबसे बनाकर चलेंगे.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7, 8 और 9
धनु (Sagittarius)
कल का दिन लेनदेन में जल्दबाजी से बचने का है. करीबियों के साथ मिलकर रहें. बहस-विवाद में नहीं पड़ें. सूझबूझ के साथ कदम आगे बढ़ाएं. संबंधों को निभाने का प्रयास बनाए रखें. नीति-नियमों का पालन करें. विवेक व विनम्रता बनाए रखें. पेशेवर मामलों पर ध्यान बढ़ाएं. व्यावसायिक गलतियां करने से बचें. आर्थिक कार्यों को गति दे पाएंगे. भेंटवार्ता में सहज रहेंगे. अन्य के प्रति संवेदनशीलता रहेगी. व्यवस्था व अनुशासन बनाए रखें.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: पीतवर्ण | शुभ अंक: 3, 7 और 9
मकर (Capricorn)
कल का दिन आर्थिक विषयों में तेजी से लक्ष्य साधने का है. पेशेवर सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. भेंट-मुलाकात में सहज बने रहेंगे. उधार के व्यापार से बचेंगे. लाभ और निखार की स्थिति बेहतर बनी रहेगी. कार्य विस्तार पर जोर बनाए रखेंगे. सहकर्मियों और मित्रों का साथ बना रहेगा. परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा. वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे. आय का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7, 8 और 9
कुंभ (Aquarius)
कल का दिन आर्थिक कार्यों में सकारात्मकता बढ़ाएगा. वित्तीय हितों को संवारने में सफल होंगे. कारोबारी लाभ बढ़त पर रहेगा. प्रबंधन के मामलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन बना रहेगा. अधिकारी समर्थन का भाव रखेंगे. वरिष्ठों का सहयोग रहेगा. करियर-व्यापार में वरिष्ठों का सहयोग पाएंगे. पेशेवर निसंकोच आगे बढ़ेंगे. जिम्मेदारों का सहयोग रहेगा. इच्छित वातावरण से उत्साहित रहेंगे. पद-प्रभाव में वृद्धि होगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. साहस से आगे बढ़ेंगे.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7, 8 और 9
मीन (Pisces)
कल भाग्य से हर मामले में सकारात्मक परिणाम बनेंगे. पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी. कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे. प्रशासनिक विषयों में तेजी आएगी. महत्वपूर्ण वार्ताओं को गति देंगे. कार्ययोजनाओं में निखार बनी रहेगी. व्यावसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ाएंगे. कारोबार में उछाल रहेगा. इच्छित उपलब्धियां बनेंगी. चहुंओर सफलता पाएंगे. हितलाभ बढ़ेंगे.
कल का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
शुभ रंग: स्वर्णिम | शुभ अंक: 3, 6, 7 और 9
अरुणेश कुमार शर्मा