मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज सूझबूझ और अच्छी तैयारी के साथ आगे बढ़ने का समय है. किसी भी काम में लापरवाही अनपेक्षित परेशानी खड़ी कर सकती है. लेनदेन में पूरी स्पष्टता रखें और जोखिम लेने से बचें. कार्यक्षेत्र में समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें. पेशेवर संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास करें. लिखापढ़ी से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें. सफेदपोश ठगों से सावधान रहने की जरूरत है.
शुभ रंग: चेरी रेड
शुभ अंक: 2 और 9
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की वाणी और व्यवहार आज लोगों को प्रभावित करेगा. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक मामलों में तेजी बनी रहेगी और जरूरी काम समय पर पूरे होंगे. निजी संबंध मजबूत होंगे और सकारात्मक माहौल बना रहेगा. मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके प्रस्तावों को समर्थन मिल सकता है.
शुभ रंग: व्हाइट
शुभ अंक: 2, 4 और 6
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और मित्रता को मजबूत बनाने का प्रयास करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए करियर और व्यापार को मजबूत करने का दिन रहेगा. जरूरी कार्यों में गति आएगी और प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिलेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. हालांकि जल्दबाजी और अहंकार से बचना जरूरी होगा. भावनात्मक मामलों में धैर्य रखें और बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें. सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के संकेत हैं.
शुभ रंग: आंवला समान
शुभ अंक: 2, 4 और 5
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साहस और पराक्रम बढ़ाने वाला दिन रहेगा. भाई-बहनों और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. करियर और कारोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. अनुशासन बनाए रखें और जिम्मेदारी के साथ काम करें. यात्रा की संभावना भी बन सकती है. साझेदारी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है.
शुभ रंग: बेबी पिंक
शुभ अंक: 2 और 4
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए परिवार और सामाजिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा. धन-संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं. किसी उत्सव या पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे. वादों को निभाने का प्रयास करें और बातचीत में संतुलन बनाए रखें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 4
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और जीवन में भव्यता व सकारात्मकता बनाए रखें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए रचनात्मकता और योजनाबद्ध तरीके से काम करने का दिन है. नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा. व्यक्तिगत संबंधों का फायदा मिलेगा और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलने के संकेत हैं. करीबियों के साथ अपनी उपलब्धियां साझा कर सकते हैं. संगठन क्षमता बेहतर रहेगी.
शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 2, 4 और 5
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और नई सोच के साथ आगे बढ़ें.
तुला राशि
तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में धैर्य और सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है. लेनदेन में पूरी स्पष्टता रखें और किसी भी प्रलोभन में आने से बचें. पेशेवर कार्यों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. विदेशी मामलों या निवेश से जुड़े विषयों में सोच-समझकर फैसला लें. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
शुभ रंग: शहद समान
शुभ अंक: 2, 4 और 6
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और किसी भी दबाव में निर्णय लेने से बचें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा. शुभ समाचार मिलने की संभावना है. स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से लाभ होगा और कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है.
शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 7 और 9
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और अपनी क्षमता के अनुसार दान करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए करियर और प्रबंधन से जुड़े मामलों में गति आएगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में साहस और स्पष्टता बनाए रखें. पैतृक मामलों में सुधार संभव है. कला और कौशल का लाभ मिलेगा. सहयोगियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2, 3 और 9
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और सहयोग व समर्थन की भावना बढ़ाएं.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. पेशेवर मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा. सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के योग बन रहे हैं.
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 2, 4 और 8
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और अपने संकल्प को मजबूत रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज हर काम धैर्य और अनुशासन के साथ करना होगा. आर्थिक लेनदेन में पूरी स्पष्टता रखें. स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें. कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन संयम से काम लेने पर समाधान भी मिलेगा.
शुभ रंग: वाटर ब्लू
शुभ अंक: 2, 4 और 8
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और सभी के साथ सामंजस्य बनाए रखें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए करियर और कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. साझेदारी के कार्यों में सफलता मिल सकती है. भूमि और भवन से जुड़े कार्यों में गति आएगी. महत्वपूर्ण योजनाएं आगे बढ़ेंगी और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2, 3 और 6
आज का उपाय: आदिदेव महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें और आपसी विश्वास को मजबूत बनाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा