Jyeshtha Month 2026: आ गया ज्येष्ठ माह! इन 4 राशियों के 59 'गोल्डन डेज' कल से शुरू

इस बार ज्येष्ठ का महीना 2 मई से लेकर 29 जून तक रहने वाला है. 59 दिन की यह अवधि चार राशियों के लिए बहुत उत्तम मानी जा रही है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस दौरान 4 राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं.

Advertisement
इस बार ज्येष्ठ मास बढ़कर 59 दिन का रहने वाला है. (Photo: ITG) इस बार ज्येष्ठ मास बढ़कर 59 दिन का रहने वाला है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

Jyeshtha Month 2026: 2 मई यानी कल से ज्येष्ठ का महीना शुरू होने जा रहा है. इस बार ज्येष्ठ माह 2 मई से लेकर 29 जून तक रहेगा. दरअसल, 17 मई से अधिक मास भी शुरू हो जाएगा जो कि 17 जून तक चलेगा, जिसे ज्येष्ठ अधिक मास कहा जाएगा. यही वजह है कि इस बार ज्येष्ठ माह बढ़कर 59 दिन का रहने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि ज्येष्ठ का महीना चार राशियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इन राशियों पर बजरंगबली की विशेष कृपा हो सकती है. हनुमान जी पूरे 59 दिन इन राशियों का बेड़ा पार लगाएंगे.

Advertisement

मेष राशि
ज्येष्ठ माह में मेष राशि वालों को जीवन में चल रहे तमाम संकटों से राहत मिल सकती है. आपके जो काम लंबे समय से अटके हुए हैं, वो अब पूरे हो सकते हैं. पेशेवर जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी. धनधान्य की सुख प्राप्त होगा. खर्च और आय में बढ़िया संतुलन स्थापित करने में कामयाब होंगे. खान-पान और सेहत भी बढ़िया रहेगी.

सिंह राशि
ज्येष्ठ माह में आपको करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या अपना कोई ड्रीम जॉब तलाश रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा दिख रहा है. धन, वैभव और सुख की आपको आसानी से प्राप्ति होगी. जीवन में चल रहा तनाव और संघर्ष दूर होंगे. मित्रों, रिश्तेदारों से कठिन समस्या में सहयोग मिलेगा. आर्थिक मोर्चे पर चली आ रही समस्याएं से निजात पाएंगे.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को भी आर्थिक समस्याओं में राहत मिल सकती है. कर्ज, उधार और निवेश से जुड़े मामलों में सुधार की संभावना दिख रही है. दुर्घटना या अन्य संकटों से सुरक्षा मिलने के संकेत हैं. इस महीने यात्राओं से आपको खूब लाभ मिलेगा. कारोबार से जुड़ी यात्राएं लॉन्ग टर्म बड़ा फायदा दिलवा सकती है. साथ ही, माता-पिता या घर के किसी बुजुर्ग की तबियत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी ज्येष्ठ माह उत्तम दिखाई दे रहा है.  कर्ज, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है. नकारात्मक वातावरण से बचे रहेंगे. जिन लोगों को धन से जुड़ी समस्या हो रही थी, उन्हें आर्थिक लाभ मिलना शुरू होगा. कहीं से कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिल सकती है. किसी शुभ कार्यक्रम या धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement