Shadashtak Yog 2026: कल से इन 3 राशियों के शुरू हो सकते हैं बुरे दिन! गुरु-शनि मिलकर बनाएंगे षडाष्टक योग

Guru Shani Shadashtak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 अक्टूबर को गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से गुरु-शनि के बीच षडाष्टक योग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

Advertisement
षडाष्टक योग 2026( Photo: ITG) षडाष्टक योग 2026( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

Guru Shani Shadashtak Yog 2026:  वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 31 अक्टूबर को गुरु ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. इस दिन गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु के इस गोचर से शनि के साथ उनका षडाष्टक योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को शुभ नहीं माना जाता है. इस दौरान शनि, गुरु से आठवें भाव में रहेंगे और गुरु, शनि से छठे भाव में स्थित होंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु और शनि की इस स्थिति का असर कुछ राशियों के जातकों पर पड़ सकता है. खासतौर पर पैसों से जुड़े मामलों, नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. ऐसे में इन राशियों के लोगों को कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों को इस दौरान संभलकर रहना होगा. 

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए गुरु और शनि का षडाष्टक योग कुछ मुश्किलें बढ़ा सकता है. इस दौरान पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें. बिना सोचे-समझे कोई आर्थिक फैसला न लें. नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ थोड़ा संभलकर रहना होगा. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें. इससे परेशानी हो सकती है.

जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. इसलिए छोटी-छोटी बातों को ज्यादा बढ़ाने से बचें.  विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है. ऐसे में उन्हें अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी. अपनी सेहत का भी ख्याल रखें.  रोजमर्रा की दिनचर्या को सही बनाए रखें. 

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं, लेकिन गुरु के साथ बनने वाला षडाष्टक योग इस राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है. इस दौरान घर में छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है. इसलिए परिवार के लोगों से बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. गुस्से में कुछ ऐसा न कहें, जिससे अपनों के साथ रिश्ते खराब हों.

Advertisement

पैसों के मामले में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में अपनी कमाई और खर्च का सही हिसाब रखें. विद्यार्थियों को गलत दोस्तों की संगति से बचना चाहिए और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. इससे उनका समय बर्बाद नहीं होगा. सेहत को लेकर भी सतर्क रहें. बाहर का ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें . अपने खानपान का खास ख्याल रखें. 

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस दौरान पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर रहना होगा. अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. इससे आपका बजट बिगड़ सकता है. इसलिए फिजूलखर्ची से बचें. पैसों की बचत करने पर ध्यान दें. अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला न लें. पहले अच्छी तरह जानकारी जुटा लें.

पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों की मदद लेनी चाहिए. इससे उन्हें बेहतर नतीजे मिल सकते हैं. विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को भी सावधान रहने की जरूरत है. किसी भी जरूरी कागज पर हस्ताक्षर करने या कोई समझौता करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें. वहीं, घर में बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी बात पर बहस करने से बचें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »