Guru Aditya Rajyog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह गोचर गुरुवार के दिन होने जा रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है. कर्क राशि में देवताओं के गुरु, बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं. ऐसे में कर्क राशि में सूर्य और गुरु की इस युति से गुरु-आदित्य राजयोग का एक अत्यंत दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है.
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान और आत्मा का कारक माना गया है. वहीं गुरु ज्ञान, भाग्य और समृद्धि के प्रतीक हैं. जब इन दोनों महाग्रहों की शक्ति एक साथ मिलती है, तो कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलावों का दौर शुरू होता है. इस राजयोग के प्रभाव से कुछ विशेष राशियों के भाग्य के बंद दरवाजे खुलने वाले हैं और उन्हें धन, करियर व व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं. आइए जानते हैं कि इस गुरु-आदित्य राजयोग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.
मेष राशि (Aries)
गुरु आदित्य राजयोग मेष राशि के चौथे भाव में बनने जा रहा है. भूमि, भवन या वाहन खरीदने का सपना इस समय पूरा हो सकता है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी. सामंजस्य बढ़ेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं. यदि आप रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हैं, तो यह समय भारी मुनाफा दे सकता है.
कर्क राशि (Cancer)
सूर्य का गोचर इसी राशि में हो रहा है, जहां गुरु पहले से विराजमान हैं. यह युति आपके लग्न भाव में बनेगी. आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कामों में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं.
कन्या राशि (Virgo)
आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गुरु-आदित्य राजयोग का निर्माण होगा. यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को बेहद मजबूत करने वाला साबित होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी. बड़े भाई-बहनों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.
मीन राशि (Pisces)
यह युति मीन राशि के पांचवें भाव में होने जा रही है. विद्यार्थियों के लिए यह समय वरदान की तरह है. उच्च शिक्षा और करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आपकी निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मकता में सुधार होगा. निवेश से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है. गुरु और सूर्य का यह संगम ज्ञान, बुद्धि और शक्ति का प्रतीक है. इस दौरान किए गए प्रशासनिक और वित्तीय निर्णय दूरगामी और अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे.
aajtak.in