Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेगा महासंयोग, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

Grah Gochar August 2026: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से कई बड़े राजयोग बन रहे हैं. जानिए किन राशियों के लिए बेहद लकी रहेगा यह महीना और किसे मिलेगा बंपर लाभ.

Advertisement
गस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से कई बड़े राजयोग बन रहे हैं. गस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से कई बड़े राजयोग बन रहे हैं.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

Grah Gocahr August 2026: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से साल 2026 का अगस्त महीना बेहद उथल-पुथल और बड़े बदलावों से भरा रहने वाला है. इस माह ग्रहों के राजा सूर्य, वाणी और बुद्धि के कारक बुध, भौतिक सुखों के दाता शुक्र और पराक्रम के कारक मंगल अपनी चाल में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं.  इसके साथ ही कई शक्तिशाली राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा.आइए जानते हैं कि अगस्त का यह महीना आपके करियर, वित्त, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहने वाला है. 

Advertisement

अगस्त 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर और राजयोग
इस महीने की शुरुआत से ही ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. 

1 अगस्त: शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे (जो कि इनकी नीच राशि मानी जाती है, इसलिए इस दौरान थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी. 

2 अगस्त: ऊर्जा और पराक्रम के कारक मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे. 

5 अगस्त: बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां सूर्य और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रही और बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे. 

17 अगस्त: सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे, जिससे जातकों की नेतृत्व क्षमता और आत्मसम्मान में जबरदस्त वृद्धि होगी. 

अन्य स्थिति: इस पूरे माह शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलकर गजकेसरी जैसे शुभ योग बनाएंगे.

Advertisement

किन राशियों के लिए सबसे लकी रहेगा अगस्त 2026?
1. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद शानदार और उपलब्धियों से भरा साबित हो सकता है. इस माह महालक्ष्मी, गजकेसरी और भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे.आर्थिक स्थिति में भारी सुधार देखने को मिलेगा, बैंक बैलेंस बढ़ेगा.  आय के नए स्रोत बनेंगे.  नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी . परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. 

2. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह माह पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में चार चांद लगाने वाला रहेगा.  देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि के कारण कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी.  सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आपके पराक्रम की सराहना होगी.  भाग्य का पूरा साथ मिलने से सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. 

3. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के स्वामी खुद ग्रहों के राजा सूर्य हैं . इस माह सूर्य का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है. इसके अलावा बुधादित्य राजयोग का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर रखेगा. करियर में आपको अपनी कड़ी मेहनत का पूरा-पूरा श्रेय मिलेगा.  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे.  हालांकि, किसी भी प्रकार के बड़े या जल्दबाजी वाले फैसले लेने से आपको बचना चाहिए. 

Advertisement

4. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है. आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. पिता, गुरु या वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन से आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे.उच्च शिक्षा प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे.आयात-निर्यात (Export-Import) और विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है.हालांकि, प्रेम संबंधों या व्यक्तिगत मामलों में कोई भी बड़ा भावनात्मक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »