Diwali 2026 Puja Samagri List: दिवाली पूजा से पहले बाजार से खरीद लें ये सारी चीजें, एक भी सामान छूटा तो होगी परेशानी!

Diwali 2026 Puja Samagri List: दिवाली 2026 पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने जा रहे हैं तो पहले पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट चेक कर लें. यहां देखें फूल, फल, दीपक, मिठाई समेत पूजा में लगने वाली सभी जरूरी चीजें.

Advertisement
Diwali 2026 Puja Samagri List: दिवाली पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट (Photo: ITG) Diwali 2026 Puja Samagri List: दिवाली पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

Diwali 2026 Puja Samagri List: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी के स्वागत और घर में सुख-समृद्धि की कामना का खास पर्व है. इस दिन शाम के समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. मान्यता है कि दिवाली की रात विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है. यही वजह है कि लोग कई दिन पहले से ही दीपावली की तैयारियों में जुट जाते हैं.

Advertisement

दिवाली की पूजा में फूल, फल, मिठाई, दीपक और कई दूसरी चीजों की जरूरत पड़ती है. कई बार पूजा की जल्दबाजी में कुछ जरूरी सामान खरीदना छूट जाता है. ऐसे में बेहतर है कि पूजन से पहले ही सभी चीजों की लिस्ट तैयार कर ली जाए. अगर आप भी दिवाली की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां दी गई सामग्री सूची को एक बार जरूर देख लें. इससे पूजा के समय किसी जरूरी चीज की कमी नहीं रहेगी.

दिवाली 2026 पूजा सामग्री लिस्ट (Diwali 2026 Puja Samagri List)

मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के लिए जरूरी सामान

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति
कुबेर यंत्र
चांदी का सिक्का
लक्ष्मी-गणेश जी के वस्त्र
माला और फूल
पूजा की थाली
बैठने के लिए लाल या पीला आसन
पूजा की चौकी
गणेश जी के लिए दूर्वा
मिट्टी या पीतल का कलश
कलश का ढक्कन
आम के पत्ते
कमल और गुलाब के फूल
चंदन, कपूर और केसर
पांच यज्ञोपवीत
कुमकुम और सिंदूर
अक्षत यानी साबुत चावल
अबीर, गुलाल और हल्दी
सोलह श्रृंगार की सामग्री
रुई और मौली
सुपारी और पान के पत्ते
कमलगट्टे
साबुत धनिया और हल्दी की गांठ
सप्तमृत्तिका और सप्तधान्य
कुशा और दूर्वा
पंचमेवा
गंगाजल
शहद, शक्कर और शुद्ध घी
दूध और दही
छोटी इलायची और लौंग
इत्र की शीशी
तुलसी दल
आधा मीटर सफेद कपड़ा
आधा मीटर लाल कपड़ा
पंचरत्न (इच्छानुसार)

Advertisement

भोग और प्रसाद के लिए सामग्री

फल और मिठाइयां
नैवेद्य
गन्ना
सीताफल
सिंघाड़े
खील और बताशे
गट्टे और मुरमुरे
चीनी के खिलौने
श्रीफल यानी नारियल
ताम्बूल यानी लौंग लगा पान का बीड़ा

दीपदान और अन्य पूजा सामग्री

मिट्टी के दीपक
11 घी के दीपक
बड़े दीपक के लिए तेल
अगरबत्ती
अर्घ्य पात्र
जल रखने का पात्र
लक्ष्मी जी के चरण चिह्न
रंगोली बनाने के लिए आटा या रंग
लेखनी यानी कलम
बही-खाता
स्याही की दवात
पूजा में इस्तेमाल होने वाले अन्य छोटे पात्र

दिवाली पूजा से पहले कर लें ये तैयारी

दिवाली की पूजा शुरू करने से पहले सभी सामग्री एक जगह रख लें. पूजा की चौकी साफ करके उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियों को सही तरीके से स्थापित करें. फूल, फल, मिठाई और दीपक भी पहले से तैयार रखें. इससे पूजा के बीच किसी सामान को ढूंढने के लिए उठना नहीं पड़ेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »