Dhanteras 2026 Date: 6 या 7 नवंबर, कब मनाया जाएगा धनतेरस? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2026 Date: धनतेरस आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. इस दिन लोग सोने-चांदी से लेकर नए बर्तनों तक की खरीदारी करते हैं. मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. जानते हैं कि साल 2026 में धनतेरस कब मनाया जाएगा, इस दिन पूजा व खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.

Advertisement
साल 2026 में धनतेरस कब मनाया जाएगा. (Photo: ITG) साल 2026 में धनतेरस कब मनाया जाएगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

Dhanteras 2026 Date & Shubh Muhurat: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी चीजें खरीदते हैं. मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा भी की जाती है.

Advertisement

अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो पहले इसकी तारीख और शुभ मुहूर्त जान लें. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में धनतेरस कब मनाया जाएगा और पूजा व खरीदारी के लिए शुभ समय क्या रहेगा.

धनतेरस 2026 में कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में यह तिथि 6 नवंबर को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी, जिसका समापन 7 नवंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा. ऐसे में धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा. 

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 6 नवंबर को सुबह 9 बजकर 30 मिनट के बाद शुरू होगा. इसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं.

Advertisement

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस की शाम भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर को शाम 6 बजकर 18 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »