Dhanteras 2026: सोना-चांदी छोड़िए! धनतेरस पर सुख-समृद्धि लाएगी 10 रुपए की ये छोटी सी चीज

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर घर लाना शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इसे धन और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन साबुत धनिया घर लाने से भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है. इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

Advertisement
इस साल धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर को मनाया जाएगा. (Photo: ITG) इस साल धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर को मनाया जाएगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

इस साल धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर यानी कल मनाया जाएगा. यह पर्व हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा होती है. मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी और दूसरी मूल्यवान वस्तुएं खरीदने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. इसलिए धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. लोग जमकर सोने-चांदी के आभूषण, मूल्यवान चीजें और बर्तन खरीदते हैं. लेकिन महंगाई के इस दौर में महंगी चीजें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन ज्योतिषविद कहते हैं कि सुख-समृद्धि के इस पर्व का लाभ मात्र 10 रुपए की एक चीज घर लाकर भी उठाया जा सकता है. आइए जानते हैं.

Advertisement

धनतेरस पर खरीदें साबुत धनिया
ज्योतिषवदों की मानें तो धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर घर लाना शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इसे धन और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन साबुत धनिया घर लाने से भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है. इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिलते हैं. खास बात यह है कि यह बाजार में आपको मात्र 10 रुपए में भी मिल जाता है.

धनतेरस के दिन थोड़ा सा धनिया खरीदकर घर लाएं और उसे किसी साफ पात्र या कलश में रखकर भगवान की चौकी के पास रख दें. पूजा के समय भगवान को इसे अर्पित करें और उनसे सुख-समद्धि के लिए प्रार्थना करें.

धनतेरस के बाद इस धनिये का क्या करें?
धनतेरस पर साबुत धनिये को पूजा में शामिल करने के बाद एक खास उपाय जरूर करें. दीपावली यानी कार्तिक अमावस्या के दिन इसी धनिए के बीज माता लक्ष्मी को अर्पित करने की परंपरा है. पूजा संपन्न होने के बाद अगले दिन इन बीजों को घर के आंगन या छत पर रखे गमलों में बोया जा सकता है.

धार्मिक मान्यताओं में इस उपाय को सौभाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा विश्वास है कि धनिए के बीजों को बोने से घर में खुशहाली आती है और माता लक्ष्मी तथा कुबेर देव की कृपा बनी रहती है. इन बीजों से पैदा हुआ पौधा आपकी उन्नति और खुशहाली का प्रतीक होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »