Chandra Grahan 2026: इस 1 राशि के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी रहेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Chandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहा. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक, मिथुन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है. तो आइए जानते हैं कैसे.

Advertisement
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण इस राशि के लिए रहेगा शुभ (Photo: ITG) साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण इस राशि के लिए रहेगा शुभ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

Chandra Grahan 2026: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है. यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगा है. भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हुआ. मतलब यह है कि ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की रही. ज्योतिषविद शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक, साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए सबसे शुभ माना जा रहा है, जिसका प्रभाव भी करीब 1 महीने तक देखने को मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कैसे मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है.

Advertisement

सामान्य जीवन

यह चंद्र ग्रहण आपके लिए संतुलित और सामान्य परिणाम लेकर आएगा. जीवन में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं रहेगा, लेकिन छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव जरूर देखने को मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बना रहेगा और रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे.

नौकरी वालों के लिए

जॉब करने वालों के लिए समय स्थिर रहेगा. काम का दबाव सामान्य रहेगा. सहकर्मियों के साथ तालमेल ठीक बना रहेगा. कोई बड़ा बदलाव या प्रमोशन तुरंत न दिखे, लेकिन आपकी मेहनत नोटिस जरूर होगी, जिसका फायदा आगे मिल सकता है.

बिजनेस वालों के लिए

व्यापारियों के लिए यह समय न ज्यादा लाभ देने वाला है, न नुकसान वाला. कामकाज सामान्य गति से चलता रहेगा. नए निवेश या बड़े फैसले लेने से पहले थोड़ा सोच-विचार करना बेहतर रहेगा.

आर्थिक स्थिति

पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी. आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा. अचानक बड़ा लाभ तो नहीं, लेकिन आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी, जो अपने आप में अच्छा संकेत है.

Advertisement

सेहत

स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय सामान्य रहेगा. कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही, लेकिन थकान या हल्की-फुल्की दिक्कतें हो सकती हैं. नियमित दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखना जरूरी होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement