Chanakya Niti: जलनखोर रिश्तेदारों की ऐसे होगी बोलती बंद! बिना लड़ाई इन तरीकों से करें चुप

Chanakya Niti: क्या आपके रिश्तेदार आपकी तरक्की देखकर जलते हैं? क्या वे ताने मारते हैं, नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं या आपकी खुशी से परेशान रहते हैं? आइए जानेंगे उन चाणक्य नीतियों के बारे में, जिनसे आप जलनखोर रिश्तेदारों को बिना झगड़े शांत कर सकते हैं.

Advertisement
चाणक्य नीति (Photo: ITG) चाणक्य नीति (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के मुताबिक, जलनखोर रिश्तेदार उसी मक्खी की तरह होते हैं, जो हमेशा गहरे घावों पर बैठते हैं. आप चाहे लाखों रुपए कमा लें, बड़ा घर बना लें, मां-बाप की सेवा कर लें, फिर भी हमारी अच्छाइयां नजरअंदाज हो जाती हैं. लोग सिर्फ आपकी एक कमी पर ही अटक जाते हैं. कड़वा सच तो ये है कि इंसान को बाहर के दुश्मन नहीं, बल्कि अपने ही लोग सबसे ज्यादा चोट पहुंचाते हैं. बाहर का दुश्मन शरीर पर वार करता है, लेकिन जलनखोर रिश्तेदार आपकी आत्मा पर चोट करते हैं.

Advertisement

चाणक्य नीति के अनुसार, ईर्ष्या एक तरह की बुरी बीमारी है. जब ऐसे करीबी आपकी तरक्की देखते हैं, तो उन्हें आपकी खुशी से नहीं, बल्कि अपनी ठहराव से परेशानी होती है. आपकी सफलता उसे उसकी नाकामी का आईना दिखाती है. और वहीं से शुरू होती है आपको नीचा दिखाने की कोशिश. आज हम आपको चाणक्य नीति के ऐसे 7 तरीके बताएंगे, जिनसे आप बिना लड़ाई किए ही ऐसे लोगों को शांत कर सकते हैं.

1. जीरो रिएक्शन की ताकत (Power of No Reaction)

सबसे बड़ी गलती हम करते हैं रिएक्ट करके. जब कोई ताना मारे, तो जवाब देने के बजाय शांत रहिए, हल्की मुस्कान दीजिए और आगे बढ़ जाइए. चाणक्य नीति के मुताबिक, जलन रखने वाले लोग एनर्जी वैम्पायर होते हैं. उन्हें आपकी सफाई नहीं, आपकी प्रतिक्रिया चाहिए. जब आप रिएक्ट नहीं करते, तो वो खुद ही बेचैन हो जाते हैं.

Advertisement

2. धुंध की रणनीति (Fog Strategy or Grey Rock Method)

ऐसे लोग आपकी लाइफ की जानकारी इकट्ठा करते हैं ताकि बाद में उसका इस्तेमाल कर सकें. इसलिए सीधा जवाब देने की बजाय गोलमोल जवाब दीजिए जैसे 'सब भगवान की कृपा है, देखते हैं आगे क्या होता है.' क्योंकि जितना कम बताएंगे, उतना सुरक्षित रहेंगे.

3. सहमति का वार (Art of Agreeing)

जब कोई आपकी कमी पर हमला करे, तो उससे सहमत हो जाइए. जैसे- 'हां, आप सही कह रहे हैं.' इससे सामने वाले का हथियार छिन जाता है, क्योंकि उसे बहस चाहिए होती है सहमति नहीं.

4. अत्यधिक विनम्रता (Kill Them With Kindness)

अगर कोई सबके सामने आपको नीचा दिखाने की कोशिश करे, तो बेहद विनम्र होकर जवाब दें, 'आप ही तो मेरी इतनी चिंता करते हैं, मैं खुशकिस्मत हूं.' इससे आपकी इज्जत बढ़ेगी और सामने वाला खुद ही गलत दिखेगा.

5. सफलता को बोलने दीजिए (Let Success Make Noise)

चाणक्य नीति के मुताबिक, अपने दुश्मनों या रिश्तेदारों के सामने अपनी सफलता का ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए. चुपचाप मेहनत करें और जब रिजल्ट आए, तो वही आपकी आवाज बनेगी. सबसे बड़ा जवाब आपकी सफलता होती है, शब्द नहीं.

6. दूरी और अनुपलब्धता (Scarcity Principle)

हर समय उपलब्ध रहना आपकी वैल्यू कम कर देता है. अपने समय को कीमती बनाइए. जब आप आसानी से नहीं मिलते हैं, लोग आपकी कदर करने लगते हैं.

Advertisement

7. दर्पण तकनीक (Mirror Effect)

जब कोई हद पार कर दे, तो उसी की भाषा में, लेकिन शालीनता से जवाब दें. उसे वही एहसास कराइए जो वो आपके साथ करता है ताकि उसे अपनी गलती समझ आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »