देश भर में मनाया जा रहा है ईस्टर, राष्ट्रपति, PM, राहुल ने दी बधाइयां

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को ईस्टर की बधाइयां देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि- सभी को ईस्टर की बधाइयां, ईसा मसीह का मृतोत्थान (resurrection) पूरी दुनिया में मनाया जाता है. जो हमें उम्मीद और खुशियां प्रदान करता है.

Advertisement
ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है (फाइल फोटो) ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST
  • दुनिया भर में मनाया जा रहा है ईस्टर
  • भारत में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे हैं गिरिजाघर
  • राष्ट्रपति कोविंद समेत राजनेताओं ने दी बधाइयां

दुनियाभर में ईसाईयों का त्योहार ईस्टर आज मनाया जा रहा है. इस मौके पर भारतीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा अन्य राजनेताओं ने भी सभी को ईस्टर की बधाइयां दीं हैं.

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को ईस्टर की बधाइयां देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि- सभी को ईस्टर की बधाइयां, ईसा मसीह का मृतोत्थान (resurrection) पूरी दुनिया में मनाया जाता है. जो हमें उम्मीद और खुशियां प्रदान करता है. मानवता की सहज अच्छाई में हमारे विश्वास को मजबूत करता है. दुआ करता हूं कि ईसा मसीह के उपदेश हमारे समाज के प्यार स्नेह और सौहार्द के बंधन को और और मजबूत करें.

Advertisement

ईस्टर की बधाइयां देते हुए PM नरेंद्र मोदी ने लिखा है 'ईस्टर की बधाइयां, आज के दिन हम ईसा मसीह की पवित्र शिक्षाओं को याद करते हैं. सामाजिक सशक्तिकरण पर उनके द्वारा दिया गया जोर, आज भी दुनियाभर में करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है.' PM मोदी के इस ट्वीट को आप यहां भी देख सकते हैं.

Advertisement

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ईस्टर की बधाइयां देते हुए लिखा है 'उम्मीद और नई शुरुआत का जश्न- हैप्पी ईस्टर'

वहीं देश भर में इसाई मत मानने वाले नागरिक सुबह से ही गिरिजाघरों में पहुंचने लगे हैं. 

'

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »