राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जिले के छापोली इलाके में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुए इस हादसे में करेंट लगने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है. यह दर्दनाक दुर्घटना उस समय घटी जब मजदूर सड़क बनाने के काम में जुटे हुए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर रोड़ी मिलाने वाली मशीन का उपयोग किया जा रहा था.