राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा... वैन और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे

राजस्थान के झालावाड़ (Jhalawar) में बड़ी घटना सामने् आई है. यहां वैन और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 9 लोगों जान चली गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश (MP) में एक शादी समारोह (wedding ceremony) में शामिल होकर लौट रहे थे.

Advertisement
झालावाड़ में वैन, ट्रक-ट्रॉला की भिड़ंत में 9 की मौत. झालावाड़ में वैन, ट्रक-ट्रॉला की भिड़ंत में 9 की मौत.

फिरोज़ खान

  • झालावाड़,
  • 21 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

राजस्थान के झालावाड़ (Jhalawar) में बड़ा हादसा (Accident) हो गया है. यहां वैन और ट्रक की भिड़ंत हो गई. इसमें 9 लोगों की जान चली गई है. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली. पुलिस का कहना है कि हादसे में जिन लोगों की जान चली गई, वे मध्य प्रदेश से आ रहे थे. फिलहाल शव कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक शादी समारोह (wedding ceremony) में शामिल होकर लौट रहे थे. जब ये लोग झालावाड़ में नेशनल हाइवे (NH 52) पर अकलेरा के पास पहुंचे, तभी ये भीषण हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें: पहले टक्कर मारी, फिर कार की छत पर लाश को 18KM तक ले गया ड्राइवर, आंध्र प्रदेश में हैरान करने वाला एक्सीडेंट

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. वैन और ट्रक-ट्रॉला की टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना कितनी भयानक थी. जब आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मदद के लिए मौके पर पहुंचे और सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जब तक पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंच गई और जानकारी ली. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की.

Advertisement

शवों को अकलेरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है. अकलेरा पुलिस मौके पर मौजूद है. घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »